---विज्ञापन---
कौन है Zarvari Sahab? Dhurandhar 2 के ट्रेलर में नहीं दिखा जिसका चेहरा, कितना पावरफुल है ये किरदार?

Who is Zarvari Sahab in Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर बहुत ही शानदार और एक्शन से भरपूर हैं. लेकिन ट्रेलर के आखिरी सीन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, जहां फिल्म में नए किरदार जरवारी साहब की एंट्री होती है, जिसका चेहरा ट्रेलर में दिखाया नहीं जाता है.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर के आखिरी सीन में दिखाया जाता है कि जमील जमाली तेजी में भागते हुए आता है और हांफते हुए कहता, 'जरवारी साहब, आपने तो बड़े सफेद कुत्ते पाल रखे हैं,' जिसके बाद ट्रेलर में असलम चौधरी को दिखाया जाता है. लेकिन 'जरवारी साहब' का चेहरा नहीं दिखाया गया.

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस किरदार को लेकर कई सारे कयास लगाए जा रहे हैं, अगर हम ये कहें कि आपने फिल्म के किरदार को मूवी के पहले पार्ट में ही देखा है.

फिल्म 'धुरंधर' में जब रहमान डकैत राजनीति में कदम रखता है और जो इस बात की घोषणा करता है, वो पाकिस्तान की एक बड़ी पार्टी का एक बड़ा लीडर होता है. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 'जरवारी साहब' वहीं किरदार हो सकते हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में 'जरवारी साहब' एक मजबूत किरदार हो सकता है, जो मूवी में यकिनन कोई बड़ा और ताकतवर राजनीतिक कैरेक्टर हो सकता है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के 'जरवारी साहब' का किरदार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रही बेनजीर भुट्टो के पति आसिफ अली जरदारी से प्रेरित है.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सदस्य आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 11वें और 14वें राष्ट्रपति रह चुके हैं. जरदारी ने साल 1987 में बेनजीर भुट्टो से शादी की, जिसके बाद वो पूरी पाकिस्तान में फेमस हो गए.