---विज्ञापन---
कौन हैं Shreya Ghoshal के हसबैंड? जो हैं 3835 करोड़ की कंपनी के ग्लोबल हेड, ऐसे प्यार में बदली बचपन की दोस्ती

Who is Shreya Ghoshal’s Husband: बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल हमेशा अपने हिट गानों के लिए पहचानी जाती हैं. वो पिछले 24 साल से फिल्म इंडस्ट्री में अपने गाने से फिल्मों सजाती आ रही हैं. फिलहाल, श्रेया घोषाल के एक बेटे की मां है, चलिए आपको उनके पति तके बारे में बताते हैं जो 3835 करोड़ की कंपनी के ग्लोबल हेड हैं.

श्रेया घोषाल के पति का नाम शिलादित्य मुखोपाध्याय है. श्रेया घोषाल और शिलादित्य बचपन से ही एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे. उनकी ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

श्रेया और शिलादित्य ने दस साल तक सीक्रेटली डेटिंग की. इसके बाद उन्होंने 5 फरवरी 2015 को बंगाली रीति-रिवाज से शादी कर ली. 22 मई 2021 को श्रेया ने बेटे देवयान जन्म दिया.

श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य पॉप्युलर कॉलर आईडी और स्पैम-ब्लॉकिंग ऐप Truecaller में ग्लोबल हेड के तौर पर कंपनी में काम कर रहे हैं. कुछ साल पहले ही शिलादित्य ने सोशल मीडिया इस बात की जानकारी दी थी.

बता दें कि Truecaller का हेडक्वार्टर स्टॉकहोम में है. साल 2009 में शुरू हुई इस कंपनी की नेट वर्थ साल फरवरी 2026 तक में 3835 करोड़ रुपये है.

दुनियाभर में इस ऐप के मिलियन एक्टिव यूजर्स हर महीने बढ़ते हैं. भारत से लेकर दुनिया भर में कॉलर आईडी सेगमेंट में Truecallerr का दबदबा बना हुआ है.