---विज्ञापन---
कौन हैं मोनालिसा के पति फरमान खान? जिनकी शादी लोग बता रहे ‘लव जिहाद’, उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन

Who is Monalisa's Husband, Farman Khan?: उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं. इस बार मोनालिसा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. मोनालिसा ने अपना घर छोड़कर एक मुस्लिम एक्टर, फरमान खान के साथ शादी करके सभी को चौंका दिया. मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में फरमान खान से शादी की. चलिए, आपको बताते हैं कि मोनालिसा के पति फरमान खान कौन हैं?

मोनालिसा भोंसले ने बुधवार शाम को केरल के पूवर के पास अरुमनूर के नयनार मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली. मोनालिसा के पति एक एक्टर मॉडल है?

फरमान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं. शादी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने फरमान को 6 महीने तक डेट किया था. वो दोनों सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने और बाद में एक फिल्म सेट पर मिले.

वहीं, फरमान ने आगे कहा, 'ये 6 महीने 60 साल के प्यार जैसे थे, इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया है. हम फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे. हम साथ काम कर रहे थे.

फरमान ने यह भी बताया कि पहले मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था, उन्होंने कहा, 'मोनालिसा ने प्रपोज कर रखा है. मैंने पहले ही मना कर दिया था, लेकिन उसने मुझे मना लिया.'

पुलिस के अनुसार, मोनालिसा और फरमान बुधवार सुबह थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे, उनके साथ उस फिल्म के क्रू मेंबर भी थे जिसकी शूटिंग वे कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा के पिता जबरदस्ती उन्हें वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोनालिसा ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने फरमान के धर्म के कारण उनके रिश्ते का विरोध किया और उन पर अपनी मौसी के बेटे से शादी करने का दबाव डाल रहे थे.