---विज्ञापन---
कौन हैं Dhurandhar 2 में मेजर इकबाल को जलील करने वाला ब्रिगेडियर जहांगीर? एक्टर का पंजाब से है खास कनेक्शन

Who is Dhurandhar 2 Major Iqbal Father Brigadier Jahangir:आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय सिनेमाघर से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई है. फिल्म में हमजा बने रणवीर सिंह से लेकर मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल तक ने शानदार काम किया है. आज हम आपको 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक ऐसे किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी फिल्म में मेजर इकबाल को जलील करने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है.

हम बात करने जा रहे हैं फिल्म 'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के पिता ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार निभाने वाले एक्टर सुविंदर विक्की की, जो फिल्म के अंदर जब-जब आए, दर्शकों ने सीटियां मारकर उनका स्वागत किया.

फिल्म में ब्रिगेडियर जहांगीर अपने बेटे मेजर इकबाल की बेइज्जती करने और उन्हें जलील करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. वो अपनी जहरीली जुबान के हर बार अपने बेटे पर चलाते रहते हैं. इसके साथ ही वो हमेशा मेजर इकबाल को ये एहसास दिलाते हैं कि वो कायर है.

फिल्म 'धुरंधर 2' में एक्टर सुविंदर विक्की ने ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार इतनी सफाई से निभाया है कि लोग उनका काम देखकर सीटियां मारने को मजबूर हो जाते हैं.

एक्टर सुविंदर विक्की हरियाणा के सिरसा के रहने वाले हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1973 को हुआ था. सुविंदर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1995 में आई फिल्म 'फुल टेंशन' से की थी. इसके बाद साल 2004 में आई फिल्म 'देश होया परदेस' से उन्होंने पंजाबी सिनेमा में कदम रखा.

इसके बाद सुविंदर विक्की ने 'उड़ता पंजाब' में कक्कु का किरदार निभाया, जिसने उन्हें फिल्मों में एक अलग पहचान दी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा में खूब काम किया. इसके बाद आई क्राइम थ्रिलर सीरीज 'कोहरा', जिसने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

वहीं, इस समय वो फिल्म 'धुरंधर 2' में ब्रिगेडियर जहांगीर बन बनकर लोगों का प्यार बटौर रहे हैं.