---विज्ञापन---
कौन है अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा? जिसने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगेंडा, है पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड!

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 जैसा कि सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. मूवी ने 10 दिनों 1200 करोड़ की कमाई कर ली है. एक ओर लोग फिल्म को लेकर जमकर तारीफें कर रहे हैं, तो दूसरे ओर कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे है. इस लिस्ट में अब सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा का नाम भी जुड़ गया है.

सोशल मीडिया पर एक यूजर को रीत पड्डा ने कुछ जवाब दिए, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और द कश्मीर फाइल्स की आलोचना करते हुए कहा कि यह फिल्म गवर्नमेंट फ्रेंडली नैरेटिव से बनाई गई हैं. इतना ही नहीं रीत ने प्रियंका चोपड़ा पर भी तंज कसा कि उन्होंने फिलिस्तीन में चल रहे इललीगल वॉर के खिलाफ बोलने के लिए ऑस्कर के मंच का इस्तेमाल नहीं किया.

रीत ने अपने कमेंट में लिखा, " धुरंधर के लिए, यह सचमुच गवर्नमेंट फ्रेंडली नैरेटिव का काम करता है. जिसमें पॉलिटिकल भाषणों का इस्तेमाल नोटबंदी जैसी मामूली गड़बड़ी को जायज ठहराने के लिए किया जाता है. इसे प्रोपेगेंडा कहें?जी हां. इनकार करें? बिल्कुल नहीं. लेकिन शायद प्रोपेगेंडा की आपकी परिभाषा अलग हो, कौन जानता है.

रीत ने आगे लिखा, "कश्मीर फाइल्स और केरल फाइल्स फिल्मों की बात करें तो ऐसा लगता है कि इनमें कुछ क्रिएटिव मैथ का इस्तेमाल किया गया है. सच्चाई का एक छोटा सा अंश लीजिए. उसमें कुछ बेतुके ढंग से बढ़ाए गए आंकड़े मिला दीजिए और अचानक आपके पास एक समुदाय के खिलाफ एक पूरी कहानी तैयार हो जाएगी. रीत ने यह भी सवाल उठाया कि अलग नजरियों से राजनीतिक मुद्दों पर बनी फिल्में रिलीज होने के लिए संघर्ष क्यों करती हैं, उनका सुझाव था कि ऐसी फिल्में संपूर्ण जमीनी हकीकत पेश करने के बजाय चुनिंदा कहानियों को आगे बढ़ाती है.

रीत के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "रीत ने धुरंधर का मजाक उड़ाया था और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया. एक और यूजर ने लिखा, " रीत और फाजिल अहमद नाम के एक व्यक्ति ने आलोचना के बाद अपने अकाउंट को प्राइवेट कर दिया था. एक और यूजर ने रीत पड्डा को लेकर दावा किया कि वह एक पाकिस्तानी शख्स को डेट कर रही है. लेकिन सोशल मीडिया ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह भारतीय नागरिक है.

कौन है रीत पड्डा रीत पड्डा साल 2025 में आई सैयारा फिल्म में लीड रोल निभाने वाली अनीत पड्डा की बहन है. रीत ने धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने के बाद जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना किया और उसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है. रीत के इंस्टाग्राम पर करीब 6747 फॉलोअर्स हैं और वो फ्रांस में रहती हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वे आयोलाब में कस्टमर सक्सेस मैनेजर के तौर पर काम करती है. उनके बायो में उन्हें मार्केटिंग एक्सपर्ट बताया गया है. जिन्हें कैंपेन स्ट्रेटजी, मार्केट रिसर्त और क्लाइंट रिलेशन का एक्सपीरियंस है. इसके अलावा वह बी2बी एसएएएस कंपनी लॉरियल, कोटी, लौकोस्टे और पियरे फैब्रे जैसे ब्रांड्स के साथ ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस की चुनौतियों का समाधान करने के लिए काम करती हैं.

इन सभी के अलावा कहा जा रहा है कि रीत पड्डा का बॉयफ्रेंड जिसका नाम फाजिल अहमद वह एक पाकिस्तानी है और वह उसे लंबे वक्त से डेट कर रही हैं. हालांकि फाजिल अहमद एक भारतीय नागरिक है और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें झूठ हैं. वहीं, इस पूरे मामले पर अनीत पड्डा ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.