---विज्ञापन---

खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ये एक्ट्रेस कौन? बोली- 47 साल से इंतजार था!

इसराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसपर एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने खुशी जताई और इसे "सबसे अतुल्यनीय खबर”. अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने खामेनेई की मौत पर काफी कुछ कहा है. आइए जानते हैं कि एलनाज नोरौजी कौन हैं.

एलनाज नोरौजी तेहरान में जन्मी एक ईरानी मूल की शानदार एक्ट्रेस और मॉडल हैं. बचपन में उनका परिवार जर्मनी में शिफ्ट हो गया. आगे चलकर एक्ट्रेस ने मॉडलिंग और एक्टिंग का करियर चुना.

फिल्मों में एलनाज ने साल 2017 में कदम रखा. उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म से अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड सीरीज Sacred Games में काम किया और खूब सुर्खियां बटोरीं.

एलनाज Abhay, Made in Heaven और Hai Junoon जैसी शोज, Jugjugg Jeeyo और Mastii 4 जैसी फिल्मों में काम किया. हाल ही में एक्ट्रेस व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में अक्षय कुमार के साथ को-होस्ट के रूप में नजरी आई हैं.

खामेनेई की मौत के कुछ समय बाद एलनाज नोरौजी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक खबर शेयर की और लिखा, "हमारे लिए सबसे अविश्वसनीय खबर! वह खबर जिसे हम 47 साल से इंतजार कर रहे थे! खामेनेई मर गया है. भगवान सबसे महान है."

साथ ही एक्ट्रेस ने जश्न मनाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया और खामेनेई को 'डिक्टेटर' बताया. वीडियो में एलनाज डांस करती नजर आई. एलनाज ने ये भी कहा कि इस बदलाव का इंतजार वो लोग 47 साल से कर रही थे.

First published on: Mar 02, 2026 07:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.