---विज्ञापन---
एक बार अगर देख ली ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, तो भूल जाएंगे ‘अंधाधुंध’ और ‘दृश्यम’

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो दिमाग घुमा दे, तो ये लिस्ट आपके लिए है. आज हम आपके लिए ‘अंधाधुंध’ और ‘दृश्यम’ जैसी से भी शानदार फिल्में लेकर आए हैं. इन 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की कहानी और ट्विस्ट देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

Operation Java- 2021 में रिलीज हुई यह मलयालम क्राइम थ्रिलर दो बेरोजगार इंजीनियर दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो साइबर क्राइम सेल के साथ मिलकर एटीएम फ्रॉड, ओटीपी स्कैम और फेक वीडियो जैसे मामलों को सुलझाते हैं. जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, कहानी और पेचीदा होती जाती है. फिल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को चौंका देता है. इस फिल्म को आप JioHostar और Zee5 पर फ्री में देख सकते हैं.

Mangalavaaram- एक छोटे से गांव में हर मंगलवार को रहस्यमयी मौतें होती हैं. लोग डर के साए में जी रहे हैं. फिल्म धीरे-धीरे उन मौतों के पीछे छिपे राज को खोलती है. जब सच सामने आता है, तो बदले और सामाजिक पाखंड की परतें खुलती हैं. इसका अंत बेहद शॉकिंग है. इस पूरी फिल्म को आप Amazon और Mx Playar पर फ्री में देख सकते हैं.

Abhyuham- सस्पेंस से भरी ये फिल्म एक युवक की कहानी है, जिसे पता चलता है कि उसके पिता को सालों पहले गलत तरीके से जेल भेजा गया था. सच जानने के लिए वह खुद जांच में जुट जाता है. कहानी में कई ऐसे खुलासे होते हैं, जो अंत तक रोमांच बनाए रखते हैं. इसे आप YouTube में देख सकते हैं.

Case of Kondana- बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सेट यह फिल्म क्राइम, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण है. एक मामले की जांच के दौरान कई छिपे राज सामने आते हैं. फिल्म की कहानी शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है. इस फिल्म को आप Amazon, और JioHostar पर फ्री में देख सकते हैं.

White Rose- ये फिल्म एक मां की जंग को दिखाती है, जो अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. वहीं एक पुलिस अधिकारी अपने अतीत के बोझ से जूझ रहा है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, सस्पेंस और गहरा होता जाता है और क्लाइमैक्स सबको चौंका देता है. इस मूवी को आप Netflix,Prime Video और JioHostar पर देख सकते हैं.