---विज्ञापन---

Sony Liv पर मुफ्त में देखें ये धमाकेदार क्राइम थ्रिलर फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि फटी रह जाएंगी आंखें

सोनी लिव पर तमाम जॉनर की फिल्में है. जिसमें से कॉमेडी, हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर भी मौजूद हैं. हालांकि हम कुछ ऐसी ही मूवीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें आप सोनी लिव पर मुफ्त में देख सकते हैं. ये बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्में है, जो कि सस्पेंस से भरपूर हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

पोर थोजिल: पोर थोजिल 2 घंटे 27 मिनट की ये फिल्म एक्शन थ्रिलर है. जो कि लगातार होने वाले मर्डर की जांच के बारे में है. फिल्म में कत्ल की जांच एक पुलिस ऑफिसर करते हैं.

कोबरा: साउथ इंडियन फिल्म कोबरा भी सोनी लिव पर मौजूद है. यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो कि एक मैथमेटिशियन है. जो हाई प्रोफाइल लोगों की हत्याएं करता है.

सैल्यूट: दुल्कर सलमान स्टारर फिल्म सैल्यूट भी एक क्राइम थ्रिलर है. जो कि एक अनसुलझी हत्या की मिस्ट्री के बारे में है. जिसे सुलझाने में पुलिस ऑफिसर परेशान हो जाता है और वह नए सबूतों की तलाश करता है.

पैरासाइट: सोनी लिव पर मौजूद फिल्म पैरासाइट एक कोरियन मूवी है. जो कि परिवार के बारे में है. यह फिल्म एक ऐसे परिवार के बारे में है, जो धीरे-धीरे एक अमीर परिवार में कब्जा कर लेता है.

रेखाचित्रम: रेखाचित्रम साल 2025 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक 40 साल पुराने मर्डर केस के बारे में है. इस फिल्म का सस्पेंस जबरदस्त है. इसे आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग मिली थी.

First published on: Mar 01, 2026 06:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.