---विज्ञापन---
Netflix की धांसू थ्रिलर फिल्म, पहले मिनट के बाद ही शुरू होता है सस्पेंस का खेल, चौंका देगा क्लाइमैक्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी अंत तक आपको स्क्रीन से हटने नहीं देती. शुरू से लेकर अंत तक इसकी कहानी में नए-नए राज खुलते हैं. वहीं क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म एक घर में हुए मर्डर्स के जांच पर आधारित है, जिसके अंत में चौंका देने वाले खुलासे होते हैं. चलिए जानते हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. साल 2025 के अंत में आई इस फिल्म की कहानी ने हर किसी का दिल जीतने का काम किया. मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर इसकी कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. चलिए फिल्म के बारे में बारे में जानते हैं.

फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित अखबार मालिक बंसल परिवार से शुरू होती है, जिनके फार्महाउस के बाहर कई पक्षियों के मरे मिलने से हर कोई खौफ में आ जाता है. ऐसे में पुलिस आकर इसकी जांच करती हैं.

इस मामले के ठीक बाद बंसल परिवार में एक ही रात के अंदर कई हत्याएं हो जाती हैं. एक ही रात में हुई हत्याएं हर किसी को चौंका देती हैं. ऐसे में ये मामला पुलिस इंस्पेक्टर जटिल यादव (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) को सौंपा जाता है.

आगे की फिल्म बंसल परिवार ने हुए हत्याकांड के दोषी को खोजने की है. जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है. इसमें सस्पेंस बढ़ता ही जाता है. अंत तक इसमें ऐसा क्लाइमैक्स आता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' की, जो 19 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ही चित्रांगदा सिंह और एक्ट्रेस राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इसमें दीप्ति नवल, इला अरुण, रेवती आशा केलूनी, रजत कपूर, संजय कपूर, अखिलेंद्र मिश्रा, श्रीधर दुबे और प्रियंका सेतिया भी शामिल हैं.