---विज्ञापन---

2026 में शुरू हुआ नया ट्रेंड! Virat Kohli से लेकर Arijit Singh तक काम और सोशल मीडिया से बना रहे दूरी, लिस्ट में किन-किन सेलेब्स का नाम है शामिल

साल 2025 समाप्त हो चुका है. हालांकि 2025 में तमाम ऐसे सेलेब्स थे, जिन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था. इसमें से विक्रांत मैसी, अनुष्का शेट्टी और बाबिल खान जैसे सेलेब्स शामिल हैं. हालांकि 2026 की शुरुआत होते ही कई सेलेब्स भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. जनवरी के महीने में ही कई सेलेब्स से सोशल मीडिया से और काम से दूरी बना ली है. इस लिस्ट में तमाम जाने माने एक्टर, डायरेक्टर, कॉमेडियन के नाम शामिल है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

विराट कोहली: 29 जनवरी की देर रात को महान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था. विराट कोहली एक ऐसे भारतीय हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर भारत में सबसे ज्यादा 274 फॉलोअर्स हैं. उनके ऐसे कदम उठाने के बाद से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. हालांकि 30 जनवरी की सुबह उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वापस से एक्टिवेट हो गया है और उनके सभी पोस्ट शो हो रहे हैं.

जाकिर खान: स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी शेयर की वह कुछ वक्त से काम से ब्रेक ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि मानसिक और शारीरिक थकान के कारण वह ब्रेक ले रहे हैं. जाकिर ने बताया कि वह बीते कई सालों से बिना रुके लगातार काम कर रहे हैं, इसलिए वह अब स्टेज शो, टूर और सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं. वह अपनी लाइफ को अब थोड़ा स्लो जीना चाहते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि वह एक नई एनर्जी के साथ वापस लौटेंगे.

नेहा कक्कड़: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी हाल ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वह सोशल मीडिया और जिम्मेदारियों से ब्रेक ले रही हैं. उन्होंने पोस्ट कर लिखा,"जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का समय आ गया है जिसके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं.पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं. नेहा ने ये फैसला क्यों लिया इसके बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया. हालांकि उनके फैंस इससे काफी हैरान थे.

अरिजीत सिंह: प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि उन्होंने भी हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वह प्लेबैक सिंगिंग अब नहीं करेंगे. उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है और वह अब सिर्फ म्यूजिक बनाएंगे. उनके इस फैसले से उनके फैंस का दिल टूट गया है.

करण जौहर: लिस्ट में करण जौहर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है. उन्होंने एक पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा, "एक हफ्ते के लिए डिजिटल डिटॉक्स, न कोई स्क्रॉलिंग, न डीएम, न पोस्ट. ईश्वर मुझे दूर रहने की ताकत दे.

First published on: Jan 30, 2026 11:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.