Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

मोनालिसा की शादी को ‘लव जिहाद’ बताने वाले डायरेक्टर को जान का खतरा? सनोज मिश्रा बोले- ‘सिर तन से जुदा…’

Sanoj Mishra Receives Death Threats: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए, अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से अचानक चर्चा में आईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी और उससे जुड़ा विवाद है. इसी मामले में अब उस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बड़ा दावा किया है, जिसमें उन्होंने मोनालिसा को लॉन्च करने की अनाउंसमेंट की थी. सनोज का कहना है, कि उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, और यहां तक कि 'सिर तन से जुदा' करने की बात कही जा रही है.

गुरुवार को सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, ये आरोप लगाया, उन्होंने लिखा, कि मोनालिसा की शादी को लेकर उन्होंने जो बातें कही थीं, उसके बाद से उन्हें लगातार धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं. डायरेक्टर का कहना है, कि कुछ लोग उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो इस मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगे.

दरअसल, हाल ही में खबर सामने आई, कि मोनालिसा ने केरल जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. बताया जा रहा है, कि दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और बाद में मंदिर में भी विवाह किया. इस शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. वहीं मोनालिसा के परिवार के कुछ लोग भी इस फैसले से नाराज बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है, कि उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर ये कदम उठाया और शादी के बाद घर भी छोड़ दिया.

इसी मामले को लेकर सनोज मिश्रा ने पहले भी एक लंबा पोस्ट लिखकर अपना रिएक्शन दिया था. उस पोस्ट का शीर्षक था, 'ये बगावत नहीं, लव जिहाद है.' उन्होंने दावा किया, कि मोनालिसा को बहकाकर ये फैसला करवाया गया है. डायरेक्टर ने ये भी आरोप लगाया, कि जिन लोगों को उन्होंने मोनालिसा की मदद के लिए चुना था, वही बाद में उसके मैनेजर बन गए, और उसे गलत दिशा में ले गए.

सनोज मिश्रा ने अपने ताजा बयान में ये भी आरोप लगाया, कि मोनालिसा को केरल बुलाकर एक साजिश के तहत ये सब कराया गया. उन्होंने पीएफआई पर भी आरोप लगाते हुए, कहा कि जाल बिछाकर मोनालिसा का 'लव जिहाद' कराया गया.

बहरहाल, मोनालिसा की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है. महाकुंभ के दौरान वो प्रयागराज में माला बेचते हुए नजर आई थीं. उसी दौरान किसी ने उनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं, जो तेजी से वायरल हो गईं. उनकी बड़ी-बड़ी आंखें और सादगी लोगों को इतनी पसंद आई, कि वो देखते ही देखते इंटरनेट सेंसेशन बन गईं.

उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में लॉन्च करने की अनाउंसमेंट की थी, और कहा था, कि वो उन्हें एक्टिंग सिखाकर एक्ट्रेस बनाना चाहते हैं, लेकिन अब उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद मामला विवादों में घिर गया है. फिलहाल, सनोज मिश्रा का कहना है, कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, और वो इस पूरे मामले को लेकर बेहद चिंतित हैं. वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा की शादी और इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है.

First published on: Mar 12, 2026 01:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.