---विज्ञापन---
‘हम इसके बाद गायब…’ रिसेप्शन में रश्मिका का हाथ थामे ये क्या बोल गए विजय? शरमा गईं ‘श्रीवल्ली’

Vijay Deverakonda Show Love Rashmika Mandanna in Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का रिसेप्शन अच्छे से पूरा हो गया है. इस जश्न में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई स्टार्स और सुपरस्टार्स शामिल हुए. रिसेप्शन के दौरान विजय ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद रश्मिका शर्म से लाल हो गईं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इतनी पॉपुलैरिटी के बावजूद बड़ी ही शांति से रिसेप्शन की अफरा-तफरी को अच्छे से संभाला, जहां उन्होंने सभी महमानों के गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

रिसेप्शन में फोटो खिंचवाने के दौरान विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना का हाथ पकड़े हुए एक ऐसी बात कही, जिससे सभी लोग हंसने लगे और रश्मिका शरमा गईं.

दरअसल, विजय ने फोटोग्राफर्स के सामने कहा, 'आप सभी का धन्यवाद. आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. आज हम ये सेलिूब्रेशन को खत्म करके गायब हो जाना चाहते हैं.'

विजय की इस बात पर रश्मिका खिलखिलाकर हंस पड़ीं और शर्म से लाल अपने गाल को छुपाने लगीं. इसके बाद विजय और रश्मिका एक-दूसरे से फुसफुसा कर मुस्कुराने लगे.

इसके अलावा, विजय और रश्मिका की रिसेप्शन में एंट्री करते हुए एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें विजय रश्मिका को बाहों में घेरे हुए वेन्यू के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा होटल में आयोजित किया गया था, जिसमें टॉलीवुड और बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं.