---विज्ञापन---
Vijay-Rashmika को PM Modi ने दी बधाई, शादी के शुभ मुहूर्त का हुआ खुलासा

रश्मिका मंदाना अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और साउथ के एक्टर विजय देवरोंडा से 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने जा रही है. दोनो की शादी की तैयारियां भी जोरो शोरों से चल रही हैं. यहां तक कि शादी के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की तमाम त्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहा हैं. वहीं अब कपल की शादी के शुभ मुहूर्त का खुलासा हो गया है.

दरअसल, बुधवार के दिन हल्दी और शाम को मेहंदी फंक्शन है. साथ ही बीती रात हुए संगीत नाइट की फोटोज वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सेरेमनी की डेकोरेशन, लाइटें, फूलों से चारों ओर सजावट की गई है. यहां तक कि शादी वाली जगह पर चारों ओर रश्मिका और विजय की ढेर सारी तस्वीरें लगाई गई हैं. जो कि बेहद खूबसूरत हैं.

बता दें कि हाल ही में कपल की शादी का शुभ मुहूर्त का भी खुलासा हो गया है. दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स के एक सूत्र के हवाले से खबर सामने आई है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को सुबह 8 बजे सात फेरे लेंगे, यानी कि गुरुवार के दिन शादी की सभी रस्में होंगी.

वहीं, विजय और रश्मिका की शादी से पहले पीएम मोदी ने कपल को बधाई दी है.उन्होंने कहा, "'मुझे 26 फरवरी को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण पाकर बेहद प्रसन्नता हुई. इस आनंदमय और शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवार, दोनों को दिल से बधाई. यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है. सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बन जाना होता है.'

उन्होने आगे लिखा,'विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू चलाना जानते हैं. लेकिन, उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा. आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनके पूरे होने से भरे रहें। दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें और जीवन की यात्रा सच्चे साझेदार की तरह पूरी करें.'

बता दे कि 4 मार्च को रश्मिका और विजय की शादी के बाद रिसेप्शन होने वाला है जिसमें तमाम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मेहमान शामिल होंगे. वहीं 26 को होने वाली शादी के लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, आशिका रंगनाथ और राहुल रविंद्रन उदयपुर पहुंच चुके हैं.