Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Vijay Deverakonda या Rashmika Mandanna, कौन है ज्यादा रईस? जानें कपल की नेटवर्थ

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. हालांकि लंबे वक्त से दोनों ने अपने रिश्ते को हाइड किया हुआ था, लेकिन अब उन्होंने इसे खुल तौर पर स्वीकार किया है और 26 फरवरी को दोनों ही उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं. कपल के शादी के फंक्शन की फोटोज वीडियो भी अब सामने आ रही हैं.

हालांकि आज हम उनकी शादी से पहले जानेंगे कि दोनों में से कौन ज्यादा रईस है. क्योंकि दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वक्त से काम कर रहे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. तो चलिए जानते हैं.

सबसे पहले हम बात करेंगे रश्मिका मंदाना की. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ तक फीस चार्ज करती हैं. इसके अलावा नेट वर्थ की बात करें तो रश्मिका इसमें विजय को जबरदस्त टक्कर देती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस 66 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.

वहीं, फिल्मों के अलावा रश्मिका ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए करोड़ों कमाती हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने ब्यूटी ब्रांड प्लम में इन्वेस्ट किया हुआ है. इसके अलावा उनके पास मुंबई, हैदराबाद, गोवा, कूर्ग और बेंगलुरु में घर भी है. बताया जाता है कि एक्ट्रेस का यह घर करीब 8 करोडड रुपये का है. इन सभी के अलावा रश्मिका के पास अच्छा खासा कार कलेक्शन भी है. वह ऑडी Q3, रेंज रोवर स्पोर्ट और मर्सिडीज बेंज C क्लास जैसी गाड़ियों की मालकिन हैं.

विजय को लेकर बात करें तो फिल्मों के लिए वह फीस रश्मिका से ज्यादा वसूलते हैं. एक्टर एक मूवी के लिए 12 से 15 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं. वहीं, नेटवर्थ के मामले में भी विजय रश्मिका से थोड़ा बहुत ही आगे हैं. एक्टर की कुल संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 66 से 70 करोड़ है.

इन सभी के अलावा विजय भी ब्रांड एंडोर्समेंट, इंस्टाग्राम पोस्ट से अच्छी कमाई करते हैं. वह रियल एस्टेट और अन्य बिजनेस में भी पैसा इन्वेस्ट किए हुए हैं. साथ ही वह प्राइवेट जेट के मालिक हैं, जिसकी कीमत 30 करोड़ बताई जाती है.

एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास भी रश्मिका की तरह कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसमें से लैंड रोवर रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज जीएलएस, मर्सिडीज बेंज जीएलसी, फोर्ड मस्टैंग, लेक्सस एलएम 350एच, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, ऑडी क्यू7 और वोल्वो एक्ससी90 जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

First published on: Feb 25, 2026 07:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.