---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी Vijay Deverakonda की ये फिल्म, OTT-YouTube पर काट रही गदर

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. विजय साउथ की कई शानदार फिल्मों के स्टार रह चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं. आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. लेकिन इसे ओटीटी और यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है.

खास बात ये है कि इस फिल्म को आप हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं. हम बात कर रह रहे हैं साल 2020 में आई फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' (World Famous Lover) की, जिसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में है.

साल 2020 में आई ये फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म को लेकर अभिनेता को सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना का शिकार होना पड़ा था. बाद में इस फिल्म को हिंदी में यूट्यूब और ओटीटी पर रिलीज किया.

बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन यूट्यूब पर इसे खूब प्यार मिला है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ में विजय देवरकोंडा के अलावा राशि खन्ना, ऐश्वर्या राजेश, कैथराइन ट्रेसा और इजाबेल लेट लीड रोल में हैं.

फिल्म को केएस रमा द्वारा प्रोड्यूस किया था और गोपी सुंदर ने इसे म्यूजिक दिया था. 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में सिर्फ 9.09 करोड़ कमाए थे. वहीं बाद में इसके हिंदी वर्जन यूट्यूब और ओटीटी पर काफी पसंद किया गया.

विजय देवरकोंडा इन दिनों फिल्मी दुनिया की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना संग शादी रचाने को लेकर सुर्खियों में हैं. बताया जा रहा है कि दोनों जयपुर में 2 फरवरी को शादी रचाने जा रहे हैं. हालांकि अभी ऐसी कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है.