Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

सिम्पेथी के लिए… कैमरे के आगे नौटंकी करके ट्रोल हुए अनुराग डोभाल, हेटर्स ने किया जीना हराम

यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरे हुए हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनके लिए सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, और इस पूरे मामले को सिम्पेथी पाने की नौटंकी बता रहे हैं.

दरअसल, अनुराग पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे. रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी. बताया जा रहा है, कि गाड़ी की स्पीड करीब 150 थी. लाइव के दौरान ही उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था, कि गाड़ी बुरी तरह टूटफोट गई, और अनुराग को भी चोटें आईं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और लोगों के बीच चिंता के साथ-साथ गुस्सा भी देखने को मिला.

कई सेलेब्स ने अनुराग के लिए सहानुभूति जताई. कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, अली गोनी, मन्नारा चोपड़ा और सनी आर्या जैसे कई लोगों ने उनके लिए सपोर्ट दिखाया, और कहा कि मेंटल हेल्थ को हल्के में नहीं लेना चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोग इस पूरे मामले को गलत उदाहरण बता रहे हैं.

इसी बीच एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज ने अनुराग की इस हरकत पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है, कि उन्हें अनुराग से सहानुभूति तो है, लेकिन जो उन्होंने किया वो बिल्कुल भी सही नहीं है. सिद्धार्थ के मुताबिक डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं, कि कोई अपनी या दूसरों की जान खतरे में डाल दे.

एक मीडिया इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा, कि अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन का हवाला देकर कानून तोड़ता है, तो अदालत में ये बहाना नहीं चलता. उन्होंने उदाहरण देते हुए, कहा कि अगर कोई कोर्ट में जाकर कहे कि वो डिप्रेशन में था, इसलिए उसने किसी को नुकसान पहुंचाया, तो जज उसे सीधे जेल भेज देंगे.

सिद्धार्थ का मानना है, कि सड़क पर 150 की स्पीड से गाड़ी चलाना और वो भी लाइव करते हुए, बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत है. इससे दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी. सिद्धार्थ ने ये भी कहा, कि उन्होंने खुद अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलें देखी हैं, और लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझे हैं.

उन्होंने कहा मैंने गरीबी और पारिवारिक समस्याओं का सामना किया है, लेकिन कभी इस तरह का कदम नहीं उठाया. उनका कहना है, कि सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले व्यक्ति को यूथ के सामने गलत उदाहरण नहीं पेश करना चाहिए.

दूसरी ओर एक्ट्रेस जरीन खान का एक पुराना वीडियो भी इन दिनों वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो आजकल के सोशल मीडिया ट्रेंड पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं. जरीन ने कहा कि आजकल कुछ लोग अपना दुख भी कैमरा सेट करके और सही एंगल में रिकॉर्ड करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या लोगों को पहले से पता होता है, कि उन्हें ब्रेकडाउन होने वाला है, इसलिए वे पहले कैमरा सेट कर लेते हैं?

अनुराग के इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस खड़ी कर दी है. कुछ लोग इसे मेंटल हेल्थ से जुड़ा गंभीर मामला मान रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है, कि इस तरह के कदम से युवाओं पर गलत असर पड़ सकता है. इतना ही नहीं, अनुराग के भाई ने भी इसे सिम्पेथी और व्यूज पाने की कोशिश बताया है. फिलहाल, ये मामला इंटरनेट पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.

First published on: Mar 10, 2026 04:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.