Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

TV TRP: Anupamaa के सिर से छिना नंबर 1 का ताज, टीवी पर नए शो का जलवा, नागिन 7 का भी हाल बेहाल

TV TRP Report Week 6: साल 2026 के छठे हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार की रिपोर्ट में काफी हेर-फेर देखने को मिला है. टीवी के नंबर वन शो अनुपमा और नागिन 7 को इस बार कड़ी टक्कर मिली है. आइए टॉप 5 शोज की लिस्ट देखते हैं.

इस हफ्ते टॉप पर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू 2’ ने बाजी मार ली है. स्मृति ईरानी स्टारर ये सीरियल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. फैंस इसकी कहानी को जमकर प्यार दे रहे हैं. इस हफ्ते इस सीरियल को 1.9 रेटिंग मिली है.

लिस्ट में दूसरे नंबर पर नया सीरियल ‘तुम से तुम तक है’. ये सीरियल हाल ही में शुरू हुआ है. इसमें शरद केलकर लीड रोल में है. इसकी कहानी ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा है. इसे 1.8 की शानदार रेटिंग मिली है.

इस हफ्ते अनुपमा को टीआरपी के मामले में तगड़ा झटका लगा है. ये शो इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में 1.8 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है.

सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ की कहानी दर्शकों के बीच खास जगह बनाते दिख रही है. इस सीरियल ने इस बार टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसे 1.8 रेटिंग की रेटिंग मिली है. लिस्ट में ये शो चौथे नंबर पर है.

लिस्ट में पांचवे नंबर पर टीवी शो ‘वसुधा’ है. इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस हफ्ते ये शो 1.7 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. यानी सीरियल ने टॉप 5 में जगह बना ली है.

वहीं टीवी शो नागिन 7 की रेटिंग बुरी तरह गिर गई है. ये शो नंबर 1 की पोजिशन से सीधे टॉप 5 से बाहर हो गया है. इस हफ्ते सीरियल को 1.6 रेटिंग के साथ छठा स्थान मिला है. टीवी सीरियल ‘उड़ने की आशा’ इस बार सातवें नंबर पर आया है. पहले ये शो टॉप 5 में रहा करता था.

First published on: Feb 26, 2026 05:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.