---विज्ञापन---
TV TRP Report: अनुपमा की रेटिंग गिरी, TRP लिस्ट में ‘क्योंकि…2’ और ‘नागिन 7’ का जलवा

TV TRP Report Week 9: टीवी टीआरपी की नई लिस्ट सामने आ गई है. इस बार लिस्ट में काफी फेर बदल देखने को मिली है. इसमें स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने नंबर 1 पर फिर से कब्जा कर लिया है. वहीं दूसरी ओर 'अनुपमा' और 'नागिन 7' ने जबरदस्त कमबैक किया है. आइए इस पूरी लिस्ट पर एक बार नजर डालें.

लिस्ट सबसे पहले नंबर पर इस बार टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने बाजी मार ली है. दर्शकों को इस शो की कहानी काफी पसंद आ रही है. इस बार इसे 2.1 की शानदार रेटिंग मिली है.

टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' को भी दर्शक लगातार पसंद कर रहे हैं. इस समय शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. पिछले दिनों इसकी टीआरपी में थोड़ी कमी देखने को मिली थी. वहीं इस बार इसने अपना जबरदस्त कमबैक किया है. इस सप्ताह 1.9 रेटिंग के साथ ये सीरियल दूसरे नंबर पर है.

तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में 'तुम से तुम तक' का नाम है. इस सीरियल में धांसू ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते ये शो 1.7 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

टीवी शो 'उड़ने की आशा' ने एक बार फिर टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. 1.6 रेटिंग के साथ ये शो इस हफ्ते चौथे नंबर पर पहुंच गया है.

लिस्ट में टीवी शो 'नागिन 7' की रेटिंग में इस बार काफी गिरावट देखने को मिली है. इस हफ्ते ये शो टॉप 5 में पांचवे स्थान पर है. इसे 1.6 की रेटिंग मिली है.

इसके बाद नाम आता है 'वसुधा' और 'गंगा माई की बेटियां' का. पहले ये शो टॉप 5 दिखाई देते थे. वहीं इस हफ्ते इनकी रेटिंग गिरती नजर आई है. दोनों को क्रमश: 1.5 और 1.6 रेटिंग मिली. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का भी यही हाल है. इसे 1.6 की रेटिंग मिली है.