Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

एक भी फिल्म नहीं, फिर भी ये एक्ट्रेस बनीं दुनिया की सबसे अमीर अदाकारा, नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान

हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने एक अरबपतियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें फिल्मी जगत की कई हस्तियां शामिल हैं. लिस्ट में शामिल इस अदाकारा ने कई बड़ी-बड़ी हॉलीवुड हस्तियों को टोटल नेटवर्थ के मामले में पीछे छोड़ दिया है. इस एक्ट्रेस ने कभी किसी फिल्म में लीड रोल नहीं निभाया. वहीं इनकी नेटवर्थ जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, मनोरंजन की दुनिया के अमीर एक्टर्स की इस लिस्ट में पहले नंबर परे टीवी स्टार 'किम कार्दशियन' (Kim Kardashian) हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 1.9 बिलियन डॉलर (लगभग 17,511 करोड़ रुपये) है. रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने यह संपत्ति अपने मशहूर टीवी रियलिटी शो 'द कार्दशियन सिस्टर्स' और उनके शेपवियर ब्रांड 'स्किम्स' से बनाई है.

एक्ट्रेस ने ब्रांड ‘स्किम्स’ से धुआंधार कमाई की है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में हुए फंडिंग राउंड के बाद किम कार्दशियन के शेपवियर ब्रांड 'स्किम्स' की वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. इस ब्रांड में स्टीफन मैंडेल, डैनियल सुंधाइम और जोश कुशनर जैसे बड़े इन्वेस्टर्स का भी पैसा लगा हुआ है.

इसके अलावा, उनका अमेरिकन टीवी रियलिटी शो 'कार्दशियन सिस्टर' और उसके स्पिन ऑफ के अब तक 27 सीजन आ चुके हैं, जो दुनियाभर में काफी पसंद किए जा रहे हैं.

बता दें कि किम कार्दशियन मशहूर सेलिब्रिटी लॉयर रॉबर्ट कार्दशियन और क्रिस जेनर की बेटी हैं. किम ने अपने शुरुआती दिनों में हॉलीवुड सोशलाइट पेरिस हिल्टन की पर्सनल असिस्टेंट और स्टाइलिस्ट के रूप में काम किया था. वहीं साल साल 2007 में एक प्राइवेट वीडियो की वजह से किम अचानक लाइमलाइट में आ गई थीं.

सोशल मीडिया पर भी किम की शानदार फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 353 मिलियन (35.3 करोड़) से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जहां वे अपने ब्यूटी ब्रांड 'KKW' और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को प्रमोट करती हैं. करियर के शुरुआत में एक्ट्रेस ने कुछ लो बजट फिल्में की, लेकिन कामयाब नहीं रहीं.

First published on: Mar 12, 2026 07:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.