---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ये फिल्म, OTT पर आते ही पलटी किस्मत, ट्रेंडिंग लिस्ट में काट रही गदर

बॉलीवुड में ऐसा कई बार देखा गया है, कि जो फिल्में थिएटर में दर्शकों का दिल नहीं जीत पातीं, वही OTT पर रिलीज होते ही छा जाती हैं. साल 2025 में रिलीज हुई 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' भी कुछ ऐसी ही फिल्मों में शामिल हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ये फिल्म OTT पर दर्शकों की फेवरेट बन चुकी है.

थिएटर में रिलीज के वक्त इस फिल्म से ट्रेड एनालिस्ट्स को काफी उम्मीदें थीं. वजह थी बड़ा बजट, चर्चित स्टारकास्ट और रोमांटिक कहानी. फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर भी अच्छा-खासा बज बनाया गया था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही, और देखते ही देखते फ्लॉप घोषित कर दी गई.

कमजोर मार्केटिंग और ज्यादा बजट फिल्म की सबसे बड़ी परेशानी साबित हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये था, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये सिर्फ 30 करोड़ और दुनियाभर में करीब 48.02 करोड़ रुपये ही कमा पाई. यानी फिल्म अपनी लागत का आधा भी नहीं निकाल सकी. इस वजह से मेकर्स और स्टारकास्ट दोनों को तगड़ा झटका लगा.

हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. जब ये फिल्म हाल ही में Prime Video पर स्ट्रीम हुई, तो पूरा सीन ही बदल गया. OTT पर रिलीज होते ही दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लेना शुरू कर दिया. फिल्म की कहानी, म्यूजिक और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को अब जमकर सराहा जा रहा है.

फिलहाल, ये फिल्म प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है, और नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. खास बात ये है, कि वे दर्शक, जो किसी वजह से इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, अब घर बैठे इसे एंजॉय कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थिएटर में भले ही फिल्म का जादू नहीं चला, लेकिन OTT पर इसे दूसरा जीवन मिल गया है.

इससे एक बार फिर ये साफ हो गया है, कि अब किसी फिल्म का भविष्य सिर्फ ओपनिंग वीकेंड या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर निर्भर नहीं करता. OTT प्लेटफॉर्म्स ने ऐसी फिल्मों को नया मौका देना शुरू कर दिया है. कुल मिलाकर, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कहानी ये साबित करती है, कि फ्लॉप का टैग आखिरी नहीं होता, सही प्लेटफॉर्म मिलते ही किस्मत पलट भी सकती है.