---विज्ञापन---
Toxic: अब कैसे होगी मोटी कमाई… ट्रेलर रिलीज होने से पहले लीक हुई यश की फिल्म की कहानी? मेकर्स के अरमानों पर फिरा पानी

Toxic Story Leak Fact Check: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पहले फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबर आई, और अब सोशल मीडिया पर इसकी कहानी लीक होने का दावा तेजी से वायरल हो रहा है. इस खबर ने फैंस के बीच हलचल जरूर मचा दी है, लेकिन अब इस पूरे मामले का सच भी सामने आ गया है.

दरअसल, कियार आडवाणी (Kiara Advani) के साथ यश की इस फिल्म को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई. इस पोस्ट में दावा किया गया, कि फिल्म 'टॉक्सिक' की पूरी कहानी सामने आ गई है. जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई, और कई लोग इसे फिल्म का असली प्लॉट मानने लगे.

वायरल पोस्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी ओल्ड गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. दावा किया गया, कि फिल्म में राया नाम का एक खतरनाक गैंगस्टर दिखाया गया है, जो पूरे इलाके पर राज करता है.

इतना ही नहीं कहानी में ये भी कहा गया, कि राया अपने दुश्मन की बेटी नादिया से शादी कर लेता है, और गोवा पर कब्जा जमाने के लिए हिंसा और सत्ता की लड़ाई में उतर जाता है. पोस्ट में ये भी लिखा गया, कि ताकत हासिल करने के लिए वो अपने रास्ते में आने वाले हर शख्स को खत्म कर देता है.

हालांकि, ये कहानी सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग इसे फिल्म का असली प्लॉट बता रहे थे, तो कई यूजर्स ने इस पर शक भी जताया.

अब अगर सच्चाई की बात करें, तो फिल्म के मेकर्स की तरफ से अब तक कहानी लीक होने की किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की गई है. इंडस्ट्री से जुड़ी कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये कहानी पूरी तरह से फर्जी है

रेडिट पर भी कई यूजर्स ने साफ कहा है, कि ये पोस्ट लोगों को मिसगाइड करने के इरादे से पोस्ट की गई है. यानी साफ है, कि अभी तक फिल्म 'टॉक्सिक' की असली कहानी सामने नहीं आई है. ऐसे में फैंस को सलाह दी जा रही है, कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी पोस्ट पर आंख बंद करके भरोसा न करें.

फिलहाल, दर्शकों की नजर अब फिल्म पर टिकी हुई है. फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, कि आखिर कब उन्हें यश का नया और दमदार अवतार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा.