---विज्ञापन---
बीते 5 साल में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले 6 एक्टर, लिस्ट में नहीं है सलमान-अक्षय का नाम

कोरोना महामारी के बाद भारतीय सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर एक नई रफ़्तार पकड़ी है. 2021 से 2025 के बीच जहां खान सुपरस्टार्स (सलमान और आमिर) की चमक थोड़ी फीकी रही, वहीं शाहरुख खान ने 'पठान' और 'जवान' के जरिए ऐतिहासिक वापसी की. इसी दौर में रणबीर कपूर ने 'एनिमल' जैसी डार्क फिल्म से अपना लोहा मनवाया, तो अल्लू अर्जुन और प्रभास जैसे साउथ के सितारों ने पैन-इंडिया लेवल पर अपना परचम लहराया. साल 2025 तक आते-आते विक्की कौशल और रणवीर सिंह ने भी क्रमशः 'छावा' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस के समीकरण बदल दिए. आइए जानते हैं उन 6 भारतीय अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

शाहरुख खान का 'किंग' साइज कमबैक- चार साल के ब्रेक के बाद शाहरुख ने 2023 में 'पठान' और 'जवान' के साथ ऐसी वापसी की कि वे एक ही साल में दो ₹1000 करोड़ी फिल्में देने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए.

रणबीर कपूर का 'एनिमल' अवतार- रणबीर कपूर ने चॉकलेटी बॉय की इमेज छोड़कर जब 'एनिमल' में खूंखार अवतार अपनाया, तो दर्शकों ने उसे हाथों-हाथ लिया. यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई.

अल्लू अर्जुन और प्रभास का पैन-इंडिया दबदबा- 'पुष्पा 2' की ऐतिहासिक सफलता ने अल्लू अर्जुन को ग्लोबल स्टार बना दिया. वहीं, प्रभास ने 'कल्कि 2898 AD' के जरिए साइ-फाई जॉनर में भारत की सबसे सफल फिल्म दी.

विक्की कौशल की 'छावा' और ऐतिहासिक जीत- छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित 'छावा' ने विक्की कौशल को बड़े बजट की मसाला फिल्मों की लीग में लाकर खड़ा कर दिया है. यह 2025 की शुरुआती सबसे बड़ी हिट रही.

रणवीर सिंह का 'धुरंधर' धमाका- साल 2025 के अंत में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाइयां दीं. 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी तहलका मचा रही है.