---विज्ञापन---
Jio Hotstar की ये 8.3 रेटिंग वाली सस्पेंस से भरी ये सीरीज देख लगेगा झटका, क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

जियो हॉटस्टार पर तमाम सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. जिनकी कहानी बेहद शानदार है. अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं. इस सीरीज की कहानी, सस्पेंस और सभी किरदार आपको बहुत पसंद आएंगे. तो चलिए एक नजर डालते हैं इसपर.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह एक क्राइम ड्रामा है. जो कि सत्य व्यास की नॉवेल 'चौरासी' पर आधारित है. यह सीरीज साल 2021 में रिलीज हुई थी और लोगों को इसकी कहानी बेहद पसंद आई थी.

सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो 1984 में बोकारो में हुए सिख विरोधी दंगों के बारे में बारे. इस सीरीज में दो टाइमलाइन दिखाई गई है. जो कि एक है 1984 और दूसरा 2016. इस सीरीज की शुरुआत साल 2016 से आईपीएस ऑफिसर अमृता सिंह से होता है. जिसका किरदार जोया हुसैन ने निभाया है. वह बोकारो में हुए दंगों की जांच करती है और उसे पता चलता है कि इन दंगों में उसके पिता का नाम शामिल है और उसका रोल एक्टर पवन मल्होत्रा ने निभाया है.

अमृता के पिता से जब पूछताछ होती है, तो वह शुरुआत में कुछ भी बताने से इनकार करते हैं. हालांकि बाद में आईपीएस जब जांच करती है, तो उसे एक चौंकाने वाला सच पता चलता है. साथ ही ये भी पता चलता है कि उसके असली पिता और माता कौन हैं और आखिर ये पूरा राज अभी तक क्यों छुपाया जा रहा था.

सीरीज की कहानी में कई ऐसे मोड़ हैं, जब आप एक-एक सीन देखकर हैरान रह जाएंगे. दंगों से जुड़े सीन, रेप सीन और यहां तक कि जब सारी सच्चाई सामने आती है तो वह सीन भी काफी हैरान करने वाला है. सीरीज की एंडिंग न सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि इसे देखकर एहसास होता कि एक शख्स ने किसी की जान और इज्जत बचाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी भी दाव पर लगा दी थी.

जियो हॉटस्टार पर मौजूद हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वह है 'ग्रहण'. जिसका डायरेक्शन रंजन चंदेल ने किया है. इसमें लीड रोल में पवन मल्होत्रा, जोया हुसैन, अंशुमान पुष्कर, वामिका गब्बी नजर आईं है. इसके 8 एपिसोड्स हैं और IMDb पर इसे 8.3 की रेटिंग मिली हुई है. यह एक मस्ट वॉच सीरीज है.