---विज्ञापन---
Netflix पर ये फिल्म एक्शन में है KGF पर भारी, 2023 में बॉक्स ऑफिस पर ला चुकी है भूचाल

एक्शन थ्रिलर फिल्में अक्सर ही लोगों को खूब पसंद आती है. इन फिल्मों का एक-एक सीन लोगों के बीच चर्चा का भी विषय बना रहता है. साउथ एक्टर यश स्टारर फिल्म केजीएफ एक ऐसी ही मूवी है, जिसका एक-एक सीन लोगों को खूब पसंद आया था. यहां तक कि इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया. इस मूवी का एक्शन भी लोगों को बहुत पसंद आया था. हालांकि आज हम एक ऐसी मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि एक्शन और थ्रिल के मामले में केजीएफ पर भी भारी पड़ी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2023 की एक्शन क्राइम फिल्म एनिमल की. जिसका डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा मूवी में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

एनिमल में न सिर्फ एक्शन है बल्कि इमोशनल कर देने वाले सींस भी शामिल है. इतना ही नहीं इसमें रोमांस भी देखने को मिलेगा. एनिमल की कहानी को लेकर बात करें तो रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का रोल किया है और अनिल कपूर उनके पिता बलबीर सिंह का. रणविजय और बलबीर के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं होते है. रणविजय हमेशा ही अपने पिता से डांट और मार खाता रहता है. हालांकि गीतांजलि(रश्मिका) से लव मैरिज करने के बाद उसे परिवार से अलग कर दिया जाता है. लेकिन कुछ वक्त के बाद बलबीर पर हमला होता है और उसे जान से मारने की कोशिश की जाती है. इसी बीच धीरे-धीरे पता चलता है कि इसके पीछे किसी और का नहीं बल्कि रणविजय के अपने जीजा का हाथ होता है, जिसे वह बाद में खुद अपने हाथों से मार देता है. हालांकि असल में बलबीर को कोई और है जो खत्म करना चाहता है.

इन सभी के अलावा रणविजय और गीतांजलि के रिश्ते के बारे में भी दिखाया जाता है. जहां दोनों एक दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मारने की बातें भी कहते हैं. इसके अलावा रणविजय आखिर में अपने पिता के पीछे पड़े लोगों का पता लगाने के लिए पत्नी को धोखा देता है. जिसके बाद गीतांजलि और रणविजय के रिश्ते में भी दरार आती है.

तृप्ति डिमरी को लेकर बात करें तो इस मूवी के बाद जमकर फैन फॉलोइंग बढ़ी थी. दरअसल, एक्ट्रेस का रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन खूब वायरल हुआ था. इस फिल्म ने उन्हें भाभी 2 और नेशनल क्रश बना दिया. लोगों के बीच वह काफी पॉपुलर हो गईं.

इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म में गूंगे और बहरे विलेन के रोल में नजर आए थे. उनका अबरार हक का रोल लोगों को खूब पसंद आया. इतना ही नहीं फिल्म में सिर पर शराब का ग्लास रखकर डांस करना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. इस फिल्म से बॉबी देओल ने फिर से इंडस्ट्री में अपना कमबैक किया.

एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 917 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इसके अलावा फिल्म ने भारत में 553.90 करोड़ का कलेक्शन किया. बता दें कि इस फिल्म का सीक्वल पार्ट एनिमल पार्क भी आने वाला है, जो कि 2028 तक रिलीज हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई भी खास अपडेट सामने नहीं आया है.

बता दें कि फिल्म में तृप्ति के साथ मिलकर पत्नी को धोखा देने, उसे थप्पड़ मारने और तृप्ति डिमरी के साथ एक सीन जिसमें रणविजय अपने जूते को चाटने के लिए कहता है. इन सींन पर लोगों ने खासा आपत्ति जताई थी. फिल्म के कई सींस बहुत खतरनाक और खून खराबे से भरे हुए हैं. जिन्हें देख आपकी रूह कांप जाएगी. इन खून खराबे वाले सींस पर भी देश भर में लोगों ने विरोध किया था. यह फिल्म जितने वक्त तक थिएटर्स में रही है, उतना ही इसको लेकर विवाद भी देखने को मिला था.