---विज्ञापन---
‘एक धोखा और दो दोस्त’, Netflix पर मौजूद ये वेब सीरीज है बेहद जबरदस्त, आखिरी एपिसोड तक बना रहेगा सस्पेंस

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो तरह तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लोग अक्सर ही ओटीटी पर ढूंढ-ढूंढ कर अलग-अलग तरह की फिल्में और सीरीज देखते हैं, जो कि सस्पेंस, थ्रिलर, क्राइम, रोमांस से भरी हों. वहीं, आज हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि दो दोस्तों के बारे में है. यह एक ऐसी कहानी है, जो आपको आखिर तक बांधे रखेगी. लेकिन इसमें कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आपको हैरान कर देगी.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं कोरियन वेब सीरीज 'यू एंड एवरीथिंग एल्स'. जो कि 2025 में रिलीज हुई थी. जिसका डायरेक्शन जो यंग मिन ने किया है. इस सीरीज में लीड रोल में किम गो इय्न, पार्क जी ह्यून है. इसके अलावा सीरीज में किम गून वू और किम जे वून नजर आएं है.

वेब सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह दो दोस्तों की कहानी है. जिसमें से एक रियू उन जंग है और दूसरी चियो सांग योन है. दोनों बचपन से ही एक ही स्कूल में पढ़ी लिखी है और गहरी दोस्त थी.

हालांकि कॉलेज में जब रियू उन जंग को किसी से प्यार होता तो उसकी दोस्त चियो सांग योन की भी उसी लड़के से प्यार होता है. इस बीच सांग योन अपने भाई सांग हाक की मौत के कारणों का पता लगाती है और रियो उन बॉयफ्रेंड उसकी मदद करता है. हालांकि इस बीच कुछ ऐसा होता है, जो न सिर्फ रियू उन जंग और चियो सांग योन की दोस्ती को हिला देता है. बल्कि आगे के लिए दोनों के बीच दुश्मनी, जलन पैदा करता है. आगे चलकर चियो सांग, रियो उन जंग को एक बहुत बड़ा धोखा देती है.

सीरीज की एंडिंग हैरान करने वाली भी है. लेकिन इसमें दिखाया गया है कि कैसे रियू उन जंग, चियो सांग योन की हजार गलतियों के बाद में माफ करती है और आखिर तक उसका साथ देती है.

बता दें कि इस सीरीज के 15 एपिसोड्स हैं. जिसमें से हर एक एपिसोड लगभग 1 घंटे के करीब है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है और यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.