---विज्ञापन---
इस भोजपुरी एक्टर को नहीं है पत्नी से प्यार, जबरन निभा रहे हैं शादी? लेकिन आम्रपाली दुबे के लिए धड़कता है दिल!

भोजपुरी इंडस्ट्री में तमाम एक्टर और एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी फिल्मों, गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. बल्कि ये कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के एक सुपरस्टार ने अपनी पत्नी और शादी को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है. जिसके बाद लोग अलग अलग तरह की बातें बना रहे हैं. इतना ही नहीं उनका नाम एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से भी जोड़ा गया है. तो चलिए जानते हैं इस कलाकार के बारे में.

दरअसल, हम जिस भोजपुरी एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ है, जो ना कि सिर्फ एक्टर हैं बल्कि एक शानदार सिंगर भी है. निरहुआ की शादी 26 साल पहले यानी कि 2000 में मंशा देवी से हुई थी और हाल ही में निरहुआ ने अपनी शादी और पत्नी मंशा देवी से जुड़ा एक हैरान करने वाला बयान दिया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि यह शादी उनकी मर्जी से नहीं हुई थी और न ही वो अपनी पत्नी से प्यार करते हैं.

डिजिटल कमेंट्री से बात करते हुए निरहुआ ने कहा, " मैंने अपने बेटों से कहा है कि तुम दोनों अपनी मर्जी से शादी करना. मेरे पेरेंट्स ने मेरी बात नहीं सुनी और जबरन मेरी शादी करवा दी थी. मैं कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दो, कुछ बनने दो, लेकिन मेरी कोई भी बात नहीं सुनी गई. मुझे आज भी मलाल है.

एक्टर ने आगे कहा, "जीवनसाथी वो हो, जिसे आप प्यार करें, ये मेरे साथ नहीं हो पाया. मैंने प्रेम नहीं किया. मैंने अपनी पत्नी को भी ये बात कही कि आपसे प्रेम नहीं हो पाया मुझे. कभी प्यार नहीं हो पाया. हाँ वो फर्ज है, माता पिता ने शादी करवाई को फर्ज निभा रहे हैं.

इस बीच उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इसको लेकर अफसोस होता है. जिसपर उन्होंने कहा, " बिल्कुल होता है. इसलिए मैं अपने बच्चों के साथ ऐसा नहीं करूंगा कि तुम्हें यहीं शादी करनी है. बता दें कि निरहुआ के तीन बच्चे हैं, जिसमें से दो बेटे और एक बेटी भी है. वहीं, निरहुआ की शादी को कोई 5 या 10 साल नहीं हुए बल्कि 26 साल हो गए हैं. ऐसे में उनकी इन बातों ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं और ये जानकर लोग हैरान भी हैं.

बता दें कि निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रखते हैं. उनका परिवार इस फिल्मी दुनिया से दूर रहता है. हालांकि अक्सर ही उनका नाम अपनी को-स्टार आम्रपाली दुबे से जुड़ता रहा है. दोनों को इंडस्ट्री में 25 साल से भी ज्यादा समय हो गया है. इतना ही नहीं दोनों को लेकर कई अफवाहें उड़ीं हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया है कि वे एक दूसरे से प्यार में थे. हालांकि निरहुआ इन बातों को सिरे से नकार चुके हैं. बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली ने तमाम फिल्में साथ की हैं, जिसमें से 15 हिट रही हैं.