Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

88 मिनट की सबसे धांसू हॉरर-थ्रिलर, Hotstar पर देख कांप उठेगी रूह

आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक बड़ी ही शानदार फिल्म लेकर आए हैं. हॉरर, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी देख आप हैरान रह जाएंगे. ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने तहलका ने मचा दिया. JioHotstar पर मौजूद इस फिल्म की रोमांचक कहानी देख आपके होश उड़ जाएंगे.

ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर कई शानदार फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. हाल ही में यहां एक ऐसी फिल्म आई, जिसकी कहानी देख आपके हैरान रह जाएंगे. सस्पेंस, थ्रिल और रोमांच से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2024 में आई फिल्म 'डैड सी' की, जो एक अमेरिकन क्राइम हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. फिल्म अब जियो हॉटस्टार पर आ गई है. दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

फिल्म की कहानी काया नाम की लड़की और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. काया अपने दोस्तों के साथ समुद्र में जेट-स्कीइंग के लिए जाती है, लेकिन तभी बीच समंदर में एक हादसा होता है और काया के साथ उसके दोस्त वहां फंस जाते हैं.

ऐसे में उन्हें जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़नी पड़ती है. आगे की कहानी में गजब के ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. एक मछली पकड़ने वाला जहाज उनकी मदद के लिए आता है, लेकिन वो खुद इनकी मौत बनना चाहता है.

88 मिनट की इस फिल्म में आपको जबरदस्त थ्रिल, सस्पेंस और रोमांच देखने को मिलेगा. ओटीटी पर इसे इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. इसे आप JioHotstar पर कभी भी एंजॉय कर सकते हैं.

First published on: Mar 13, 2026 05:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.