---विज्ञापन---
77 साल पुरानी इस भूतिया फिल्म का कोई जवाब नहीं, एक-एक सीन कर देगा रोंगटे खड़े

Horror Movies: अबतक आपने बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्में देखी होंगी, लेकिन क्या आपको बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म के बारे में पता है. एक ऐसी फिल्म जिसकी कहानी आज भी सब पर भारी पड़ती है. 77 साल पहले आई इस भूतिया फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसके गाने आज भी पसंद किए जाते हैं.

इस भूतिया फिल्म ने बॉलीवुड की महान सिंगर लता मंगेशकर को स्टार बना दिया था. इसमें शामिल एक गाने ने उनकी किस्मत बदल दी. फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इसकी हॉरर स्टोरी ने हर किसी का दिल जीत लिया था.

हम बात कर रहे हैं साल 1949 की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म महल की, जिसे बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म भी कहा जाता है. इस फिल्म में अशोक कुमार और मधुबाला लीड रोल में थे.

‘महल’ की कहानी एक महल में रहस्यमई लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. जब शंकर एक हवेली में रहने आता है, तो उसे उसके दुखद अतीत के बारे में पता चलता है. आगे कहानी तब जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है जब उसे एक ऐसी महिला दिखती लगती है, जो खुद को उसकी प्रेमिका होने का दावा करती है.

इस फिल्म ने मधुबाला को भी इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान दिलाई. रिलीज के वक्त इसे नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाल कर दिखाया. ये फिल्म उस दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक और बॉम्बे टॉकीज के इतिहास की सबसे बड़ी और सफल फिल्मों में से एक है.

‘महल’ का डायरेक्शन कमाल अमरोही ने किया था. ये उनकी भी पहली फिल्म थी. फिल्म में शामिल गाना ‘आएगा, आएगा, आने वाला, आएगा’ उस समय काफी पॉपुलर हुआ था. इसे लता मंगेशकर ने गाया था. फिल्म की कहानी भी काफी पसंद की जाती है.