Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर 2 घंटे 42 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर है Maharaja की भी बाप, एंड तक नहीं ढूंढ पाएंगे कातिल, घूम जाएगा दिमाग

फिल्म और वेब सीरीज की थिएटर रिलीज के बाद लोगों इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार करते हैं. हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर तमाम फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देती हैं, जो कि आते ही ओटीटी पर छा जाती हैं. वैसी ही हम आज नेटफ्लिक्स की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं. जो कि सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है. यह फिल्म तीन भाषाओं में मौजूद है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म सीबीआई 5 द ब्रेन की. जो कि 1 मई 2022 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन के मधु ने किया है. फिल्म में ममूटी लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा इसमें आशा सारथ, मालविका नायर, मालविका मेनन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

सीबीआई 5 के चार और पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं. यह एक सफर फ्रेंचाइजी मूवी है, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म की कहानी दिल दहला देने वाली है. फिल्म का हर एक सीन सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह सिलसिलेवार हत्याओं के इर्द गिर्द घूमती है. इन हत्याओं की शुरुआत एक मंत्री, उसके बाद कार्यकर्ता, डॉक्टर्स और पुलिस अधिकारियों की हत्याओं से होती है.इन घटनाओं से पूरे इलाके में हड़कंप मचा होता है. इन हत्याओं से लोग काफी ज्यादा डरे हुए होते हैं.

इसके बाद पुलिस ऑफिसर अय्यर का रोल निभा रहे ममूटी, जब मामले को अपने हाथ में लेते हैं, तो वह हर एक पहलू को देखते हुए सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करते हैं. इस जांच के दौरान अय्यर को सीरियल किलर के हत्या करने के पैटर्न के बारे में पता चलता है जो कि काफी अलग होता है.

आखिर में अय्यर सबूतों की कड़ी जोड़ते हुए, अपराधियों की प्लानिंग को खराब करने और उन्हें पकड़ने का प्लान बनाता है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म बेहद दिलचस्प है और इसे IMDB पर 5.6 की रेटिंग मिली है.

बता दें कि यह मूवी नेटफ्लिक्स पर हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु में मौजूद है. इसके अलावा 8 भाषाओं में सबटाइटल मौजूद है. इस फिल्म के इंग्लिश, हिंदी, जर्मन, स्पेनिश, फ्रेंच, इटालियन, चाइनीस, भाषाओं में सबटाइटल अवेलेबल हैं.

First published on: Mar 13, 2026 10:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.