Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Prime Video पर तहलका मचा रही 2 घंटे 24 मिनट की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी फ्लॉप

सिनेमाघरों में इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब ओटीटी पर आने के बाद इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. ये एक वॉर-ड्रॉमा फिल्म है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म इक्कीस की, जो इसी साल 1 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आ गई है. यहां इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

लगभग 60 करोड़ के बजट में तैयार ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखना पाई और फ्लॉप साबित हुई. ये बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है. इसमें अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं.

कहानी कि बात करें, तो ये फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है, जो 1971 की लड़ाई के दौरान शहीद हो गए थे. फिल्म में उनके पिता ब्रिगेडियर मदन लाल खेत्रपाल (रिटायर्ड), के पाकिस्तान दौरे की कहानी भी दिखाई गई है.

वॉर-ड्रामा फिल्म इक्कीस सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन को बड़े ही शानदार तरीके से पेश करती है, मात्र 21 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे. बाद में उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया.

अगर आप बायोग्राफिकल फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो एक बार इक्कीस आपको जरूर देख लेनी चाहिए. इस फिल्म में एक 21 साल से के जवान सैनिक का जज्बा देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसे आप Prime Video पर घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

First published on: Mar 13, 2026 09:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.