---विज्ञापन---

सस्पेंस में सबकी बाप है Zee5 की ये फिल्में, हर एक कहानी में मिलेगा धमाकेदार एंटरटेनमेंट

सिनेमा लवर्स अक्सर ही नई नई फिल्मों, कहानियों की तलाश करते हैं. कुछ लोगों को रोमांटिक ड्रामा पसंद है, तो कुछ को क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी कहानियां पसंद है. हालांकि आज हम जी5 पर कुछ ऐसी ही शानदार फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें देख आप पलके नहीं झपका पाएंगे. ये कहानियां आपको खूब एंटरटेन करेंगी. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

फॉरेंसिक: 2 घंटे 14 मिनट की फिल्म 'फॉरेंसिक' एक पुलिस ऑफिसर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मिलकर काम करने और एक सीरियल किलर की तलाश के बारे में है, जो मसूरी में छोटी बच्चियों का कत्ल करता है.

पोशम पा: साल 2019 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म पोशम पा सिर्फ 1 घंटे 15 मिनट की है. यह फिल्म एक महिला के बारे में है, जो कि मानसिक रूप से बीमार है. यह महिला लोगों को लूटती है और बाद में उन्हें जान से मार देती है. यहां तक कि अपनी दो बेटियों को वह सीरियल किलर बनने पर मजबूर करती है.

बरोट हाउस: 1 घंटा 29 मिनट की फिल्म बरोट हाउस एक परिवार की कहानी है, जो कि सुकून से साथ रहते हैं. हालांकि हालात तब बिगड़ जाते हैं जब अमित बरोट की बेटी का मर्डर हो जाता है.

साइलेंस: 2021 में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म साइलेंस एक नारकोटिक्स ऑफिसर के बारे में है, जो एक हाई प्रोफाइल मर्डर को सुलझाने के लिए एक टीम में शामिल होते हैं.

ऑपरेशन जावा: ऑपरेशन जावा एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कि कोच्चि के साइबर क्राइम ऑफर के बारे में है, जो लगातार हो रहे मर्डर और सीरियल किलर का पता लगाता है. यह फिल्म बेहद शानदार है.

First published on: Mar 02, 2026 07:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.