---विज्ञापन---
दिमाग की नसें हिला देंगी OTT की ये 5 फिल्में-सीरीज, हर सीन में छिपा है रहस्य

आजकल इंडियन सिनेमा में साइकोलॉजिकल थ्रिलर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. ये फिल्में सिर्फ मर्डर मिस्ट्री तक सीमित नहीं, बल्कि इंसानी दिमाग के छिपे डर और रहस्यों को भी सामने लाती हैं. अगर आपको सस्पेंस पसंद है, तो ओटीटी पर मौजूद 5 बेहतरीन इंडियन साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स जरूर देख लेनी चाहिए हैं. ये कुछ कहानियां हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा. इन फिल्मों और सीरीज की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

दलदल- इस सीरीज में भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं, जो एक ऐसे डीसीपी के किरदार में नजर आती हैं, जो मुंबई में घूम रहे खतरनाक सीरियल किलर की तलाश में जुटी है. इस सीरीज की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगी. इसमें हर मोड़ पर एक शानदार सस्पेंस देखने को मिलता है. इस थ्रिलर सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

सेक्टर 36- नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में विक्रांत मेस्सी लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक खूंखार सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चों को बड़ी बेरहमी से मार डालता है. विक्रांत मेस्सी के अलावा इसमें दीपक डोबरियाल भी लीड रोल में हैं.

मेरी क्रिसमस- कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ एक स्लो-बर्न थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी और ट्विस्ट आपको आखिर तक बांधे रखते हैं. ये फिल्म आपको Netflix पर मिल जाएगी. इसमें मेरी क्रिसमस की रात दो अजनबियों की मुलाकात धीरे-धीरे एक खतरनाक रहस्य में बदल जाती है.

मिथ्या द डार्कर चैप्टर- ये सीरीज एक प्रोफेसर और उसकी छात्रा के बीच छिड़े साइकोलॉजिकल टकराव की कहानी है. आरोप-प्रत्यारोप से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे खतरनाक बदले के खेल में बदल जाता है. इसकी कहानी आप Zee5 पर देख सकते हैं.

जाने जान- ये फिल्म एक सिंगल मदर की कहानी है, जो अचानक एक मर्डर केस में फंस जाती है. उसका रहस्यमई पड़ोसी उसकी मदद करता है. इसके बाद फिल्म में कमाल का ट्विस्ट देखने को मिलता है. फिल्म में करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.