---विज्ञापन---
Special Ops से भी बवाली हैं ये 5 Netflix सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

5 Best Suspense-Thriller: सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर मूवीज आज ओटीटी पर खूब देखी जा रही है. दर्शकों ये फिल्में जमकर एंटरटेन भी करती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. ओटीटी पर मौजूद ये इन पांचों फिल्म का सस्पेंस देख आप दृश्यम और स्पेशल ऑप्स की भी कहानी भूल जाएंगे. चलिए फटाफट आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

Merry Christmas- कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ एक जबरदस्त मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी दो ऐसे अजनबी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रिसमस डे की रात को मिलते हैं, लेकिन वो रात उनके लिए जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाती है. फिल्म के आगे की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म आपको Netflix पर मिल जाएगी.

Badla- क्राइम और थ्रिल से भरपूर फिल्म बदला में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म में एक शादीशुदा महिला अपने पति की मौत के इल्जाम में फंस जाती हैं. ये एक जबरदस्त कोर्ट ड्रामा फिल्म है.

Maharaja- विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा के सस्पेंस का कोई तोड़ नहीं. साल 2024 में आई इस फिल्म की कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया था. फिल्म के आखिरी 10 मिनट आप अपनी पलकें भी नहीं झपका पाएंगे. इसमें एक पिता डस्टबिन के खो जाने की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखवाता है, जिसका रहस्य अंत में पता चलता है.

Raat Akeli Hai- नेटफ्लिक्स पर मजूद फिल्म ‘रात अकेली है’ एक शानदार क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे सहित श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी, निशांत दहिया, इला अरुण, स्वानंद किरकिरे और आदित्य श्रीवास्तव जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म एक रहस्यमई मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है.

Dhokha: Round D Corner- नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आर माधवन, खुशहाली कुमार और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं. इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है. फिल्म में शामिल हर एक किरदार किसी न किसी को धोखा देता है. इसे आपको नेटफ्लिक्स पर जरूर देख लेनी चाहिए.