---विज्ञापन---

Special Ops से भी खतरनाक हैं ये 5 Netflix फिल्में, गहरा सस्पेंस देख उड़ जाएंगे होश

Netflix Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज अपने रोंगटे खड़े कर देने वाले रहस्यों, ट्विस्ट, और ड्रामा से दर्शकों को अंत तक बांधे रखती हैं. अगर आप भी कुछ ऐसी ही सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए Netflix पर मौजूद 5 बेहतरीन फिल्में लेकर आए हैं.

धोखा: राउंड डी कॉर्नर 2022 की जबरदस्त रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें आर. माधवन, खुशाली कुमार, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार लीड रोल में हैं. इस फिल्म से खुशाली कुमार अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही थी. इस फिल्म में हर कोई एक दूसरे को धोखा ही देता है. इसकी कहानी बड़ी शानदार है.

Raat Akeli Hai- रात अकेली है हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित2020 की हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी, निशांत दहिया, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, इला अरुण, स्वानंद किरकिरे, नितेश कुमार तिवारी और आदित्य श्रीवास्तव जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. ये फिल्म एक छोटे शहर के पुलिसकर्मी की कहानी है जिसे परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य की मौत की जांच के लिए बुलाया जाता है.

Dhokha: Round D Corner- धोखा: राउंड डी कॉर्नर 2022 की जबरदस्त रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें आर. माधवन, खुशाली कुमार, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार लीड रोल में हैं. इस फिल्म से खुशाली कुमार अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही थी. इस फिल्म में हर कोई एक दूसरे को धोखा ही देता है. इसकी काहनी बड़ी शानदार है.

Badla- साल 2019 में आई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म बदला में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और अमृता सिंह लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में टोनी ल्यूक, मानव कौल और तनवीर गनी भी शामिल हैं. फिल्म की कहानी एक वकील और एक व्यवसायी के बीच एक साक्षात्कार का चित्रण करती है, जिस पर उसके प्रेमी की हत्या का आरोप लगाया गया है. आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.

Mrs. Serial Killer- मिसेज सीरियल किलर, साला 2020 में रिलीज हुई एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे शिरीष कुंदर ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, मनोज बाजपेयी और मोहित रैना मुख्य लीड रोल में हैं. इस फिल्म का सस्पेंस देखते ही बनता है.

First published on: Mar 05, 2026 12:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.