---विज्ञापन---

बॉलीवुड के इन 5 एक्टर्स ने एक या दो बार नहीं, बल्कि 3 से 4 बार रचाई शादियां

फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस के अफेयर और दो-दो शादियां बेहद आम बात है. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 3 से 4 शादियां की हैं. इस लिस्ट में जाने माने एक्टर्स के नाम शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

कबीर बेदी: दिग्गज एक्टर कबीर बेदी का नाम लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने चार शादियां की हैं. एक्टर की पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी थीं, जो कि एक्ट्रेस पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी की मां हैं. वहीं, एक्टर ने दूसरी शादी सुसैन हम्फ्रेस से की थी और उनसे एक बेटा अदम बेदी है. वहीं, तीसरी शादी निक्की बेदी से की थी. हालांकि उसके बाद चौथी शादी एक्टर ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दुसांझ से की थी, जो कि उनसे 29 साल छोटी हैं.

किशोर कुमार: बॉलीवुड के लिजेंडरी सिंगर और एक्टर किशोर कुमार का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने भी चार शादियां की थी. किशोर कुमार ने पहली शादी रूमा गुहा, दूसरी एक्ट्रेस मधुबाला, फिर योगिता बाली और आखिर में लीना चंदावरकर से की थी.

विनोद मेहरा: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रहे विनोद मेहरा ने भी चार शादियां की थीं. उन्होंने पहली शादी मीना ब्रोका से की थी. उसके बाद बिंदिया गोस्वामी, फिर किरण मेहरा से शादी की थी.

लकी अली: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और एक्टर लकी अली का नाम भी इसमें शामिल है. उन्होंने मेगन जेन मकक्लियरी से पहली शादी की थी. उसके बाद अनाहिता से और फिर केट एलिजाबेथ से शादी की.

करण सिंह ग्रोवर: टीवी और बॉलीवुड के एक्टर करण सिंह ग्रोवर का नाम भी तीन से चार शादियों वाली लिस्ट में मौजूद है. एक्टर ने पहली शादी श्रद्धा निगम से की थी, जिनसे 10 महीने में तलाक हो गया था. उसके बाद उन्होंने 2012 में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी और उनसे दो साल में तलाक के बाद साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी की थी. यह करण की तीसरी शादी थी. कपल की एक बेटी भी है.

First published on: Mar 17, 2026 11:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.