Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 के पास कमाई बढ़ाने के लिए बचे सिर्फ 5 दिन, वरना इस आंधी में गायब हो जाएगी फिल्म

The Kerala Story 2: साल 2023 की सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सीक्वल फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज 2 हफ्ते पूरे हो गए हैं. जहां फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी, वहीं, इसकी सीक्वल का हाल तो बहुत ही बुरा है. 14 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी होने के बावजूद फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ तक नहीं पहुंच पाया. अब इस फिल्म के पास अपनी कमाई बढ़ाने के लिए सिर्फ 5 दिन का ही मौका बचा है.

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' से मेकर्स को जिस तरह के कलेक्शन की उम्मीद थी, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं किया. 2 हफ्ते तक सिनेमाघरों में बिना किसी कॉम्पिटिशन के भी लगी होने के बाद भी इसकी कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ.

रिलीज होने के बाद से ही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई 1.5 करोड़ रुपये से लेकर 4 करोड़ रुपये तक के बीच ही स्थिर रही है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 22.90 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 17.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने 14वें दिन 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 40.21 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है.

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 50 करोड़ तक नहीं पहुंच पाया. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक कुल 45.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

अब फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के पास अपनी कमाई बढ़ाने के लिए सिर्फ 5 दिन का मौका है, क्योंकि 5 दिन बाद 19 मार्च को 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीजहोगी.

इसमें कोई शक नहीं कि जिस तरह से लोग 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रहे हैं, इसकी रिलीज के बाद शायद ही कोई सिनेमाघरों में 'द केरल स्टोरी 2' देखने के लिए जाएगा. ऐसे में फिल्म की कमाई गिरना पूरी तरह से तय है.

First published on: Mar 13, 2026 11:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.