---विज्ञापन---
90s की वो एक्ट्रेस जिसने दी एक के बाद एक हिट, मुस्लिम संग रचाई थी शादी, फिर इस कारण बर्बाद हुआ करियर

फिल्म इंडस्ट्री एक्टर और एक्ट्रेस जिनकी फिल्म हर साल सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं. हालांकि बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं, जिनकी झोली में ज्यादा हिट मूवीज हैं और फ्लॉप कम है. इतनी ही नहीं इन एक्टर और एक्ट्रेस की सैलरी में भी काफी अंतर होता है. यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर ज्यादातर बहस होती रहती है. एक्ट्रेस करीना कपूर भी सैलरी अंतर को लेकर खुलकर बात कर चुकी है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं वह 90 के दौर में एक्टर्स से ज्यादा फीस चार्ज करती थीं. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं उर्मिला मातोंडकर की. जो कि 9 साल की उम्र से काम कर रही हैं. वह पहली बार साल 1983 की फिल्म 'मासूम' में नजर आईं थी. इसके बाद वह लीड रोल में साल 1989 की मलयालम फिल्म चाणक्यन में दिखाई दी और 1991 में फिल्म 'नरसिम्हा' से बॉलीवुड में शुरुआत की, जो कि हिट रही. इसके बाद वह 'चमत्कार' में नजर आईं और यह भी हिट रही. इसके बाद उन्होंने श्रीमान आशिके और बेदर्दी जैसी फ्लॉप भी उनकी झोली में आईं. लेकिन फिर उनके हाथ बहुत बड़ी हिट मूवी लगी, जो कि थी 'रंगीला'.

1995 में आई उर्मिला की फिल्म रंगीला से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली. उर्मिला इस फिल्म के बाद रातों रात स्टार बन गई थीं. इसके बाद वह इंडियन, जुदाई, सत्या, कौन, दीवानगी, भूत जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं और ये सभी फिल्में हिट रहीं. कहा जाता है कि जब उर्मिला अपने करियर के टॉप पर थीं तो वह पुरुष एक्टर्स से ज्यादा फीस चार्ज करती थीं. उनकी हिट फिल्में और मजबूत किरदारों के कारण वह बेहतर फीस पाती थीं.

बता दें कि साल 2000 के मिड में उर्मिला ने कुछ गलत फिल्में चुनी, जिसमें से एक हसीना थी, नैना, बस एक पल, कर्ज और ईएमआई शामिल है. इसके कारण उनके करियर पर खासा असर पड़ा.

इतना ही नहीं इस बीच खबर आईं कि उर्मिला का राम गोपाल वर्मा के साथ अफेयर था. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के साथ उनकी करीबी और कथित प्रेम प्रसंग ने उनके करियर पर गहरा असर डाला. यह भी कहा जाता है कि राम गोपाल के साथ काम करने पर उर्मिला के अन्य निर्माताओं के साथ काम करने के मौके सीमित हो गए थे. बाद में वर्मा के साथ रिश्ता टूट गया और एक्ट्रेस के करियर पर भी खराब असर पड़ा और धीरे-धीरे फिर वह फिल्मों से दूर हो गईं.

बता दें कि साल 2016 में उर्मिला ने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की घोषणा की. उन्होंने अपने इस ऐलान से फैंस को चौंका दिया ता. हालांकि आठ साल बाद यानी कि 2024 में मातोंडकर ने तलाक के लिए अर्जी दे दी.