---विज्ञापन---

Bigg Boss के बाद अब The 50 में Rajat Dalal और Digvijay Rathee के बीच हुआ घमासान, कर दी ऐसी हालत!

बिग बॉस टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो है. हालांकि अब इसी की तर्ज पर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपना नया टीवी रियलिटी शो द 50 शुरू किया है. बीते सप्ताह से यह शो काफी चर्चा में है और इसके कंटेस्टेंट भी खबरों में बने हुए है. शो में में तमाम ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं, जो कि बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं. इस शो में भी टास्कर, तकरार, लड़ाई झगड़ा देखने को मिला है. वहीं, हाल ही में इसका एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय राठी की भिड़ंत देखने को मिली है. दोनों ही कंटेस्टेंट बिग बॉस के शो में भी कई दफा एक दूसरे से भिड़ चुके हैं.

दरअसल, वायरल हो रहे प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. चारों ओर शोर शराबा देखने को मिल रहा है. इस प्रोमो में हिमेश रेशमिया भी नजर आते हैं. वहीं, प्रोमो में एक सीन में दिखाया जाता है कि सपना चौधरी किसी पर बुरी तरह से चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं.

इसी दौरान देखने को मिलता है कि दिग्विजय राठी और रजत दलाल आमने सामने खड़े हैं और दिग्विजय उनसे कहते हैं, "कल जब बाकी लोग गाली दे रहे थे, तब तेरा मुंह खुला नहीं'. दिगविजय के इतना कहते ही रजत ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा. उनकी गर्दन से पकड़ उन्हें दूर धकेल दिया. इसे देख वहां सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए.

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं. लोग रजत की इस हरकत पर गुस्सा करते दिख रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि रजत ने सही किया.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच भिड़ंत हुई है. इससे पहले दोनों बिग बॉस 18 का हिस्सा रहे हैं. यहां पर भी अक्सर ही दोनों के बीच लड़ाई देखी गई है. दोनों हमेशा ही एक दूसरे के आमने सामने खड़े रहे हैं.

बता दें कि द 50 में कुल 50 कंटेस्टेंट होने वाले हैं. इस शो में चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, वंशज सिंह, दुष्यंत कुकरेजा, फैज बलूच, रचित रोजा, आर्या जाधो, डिनो जेम्स, करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, रिद्धिमा पंडित, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, चाहत पांडे, नीलम गिरी, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, सौरभ घाडगे, हामिद बरकजी, मैक्स टर्न, डिंपल सिंह, समीरा शेख, सिवेट तोमर, जान्हवी किल्लेकर, यंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, मनीषा रानी, लवकेश कटारिया, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, रजत दलाल, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, नतालिया जानोस्जेक, खानजादी, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, तेजस्वी मदिवाड़ा, भाव्या सिंह और इमोर्टल काका इसका हिस्सा हैं. शो 1 फरवरी से जियोहॉस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे देख सकेंगे.

First published on: Jan 31, 2026 01:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.