---विज्ञापन---

42 की उम्र में भी कुंवारी है थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड! 11 साल पहले टूट चुकी है सगाई, कभी था राणा दग्गुबाती संग गहरा रिश्ता

थलापति विजय इन दिनों अपने तलाक की खबरों के कारण चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच एक्टर का नाम भी साउथ की एक हसीना के साथ जुड़ रहा है. हालांकि बता दें कि 43 साल की ये एक्ट्रेस आज भी कुंवारी है और 11 साल पहले इसी सगाई टूट चुकी है. इस एक्ट्रेस का एक वक्त पर राणा दग्गुबाती संग गहरा रिश्ता रहा है. तो चलिए जानते है इनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं तमिल सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन की, जो कि इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. तृष्णा को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया और उन्होंने अपने इस करियर के दौरान तमाम हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी, जब वह मिस चेन्नई चुनी गई थीं. इसी साल आई फिल्म जोड़ी में तृष्णा ने सपोर्टिंग रोल किया था. इसके बाद वह लीड रोल में 2002 की फिल्म ‘मौनम पेसीयधे’ में नजर आईं.

4 मई 1983 को चेन्नई में जन्मी तृष्णा ने अपने करियर में वर्षम, घिल्ली, पोन्नियिन सेल्वन, लियो, 96 जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. साल 2015 में जब तृष्णा करियर के टॉप पर थी, तब उन्होंने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे. हालांकि सगाई के पांच महीने बाद ही अचानक एक्ट्रेस ने बिना वजह बताए सगाई तोड़ ली. 2017 के एक इंटरव्यू में, उन्होंने शादी को लेकर बात की। कहा, 'मेरा शादी में बहुत विश्वास है, लेकिन समाज के दबाव या उम्र के कारण शादी करने में नहीं। शादी तभी होनी चाहिए जब सच्चा प्यार और इमोशनल कम्पैटिबिलिटी दोनों हो।'

सगाई टूटने के तीन साल बाद तृष्णा की जिंदगी में राणा दग्गुबाती आए और एक्टर के साथ उनका नाम जोड़ा गया. चर्चा थी कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे. दोनों को ही कई पार्टीज, इवेंट्स में साथ देखा जाता था. हालांकि कभी भी उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की. हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और ब्रेकअप हो गया.राणा ने साल 2020 में मिहिका बजाज से शादी कर ली.

हालांकि तृष्णा का नाम 2026 से भी पहले थलापति के साथ जुड़ चुका है. क्योंकि दोनों ने साथ में घिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी जैसी फिल्मों में काम किया है और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद थी. इस बीच उनके डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी, लेकिन 2008 के बाद दोनों को साथ नहीं देखा गया. यहां तक कि ये अफवाहें आईं थी कि परिवार के कारण विजय ने तृष्णा से दूरी बना ली थी. लेकिन फिर 15 साल बाद दोनों फिल्म लियो में साथ दिखे. इसके बाद SIIMA अवॉर्ड्स के दौरान तृष्णा ने मंच पर थलापति को उनके राजनीतिक करियर के लिए सभी के सामने बधाई दी थी.

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने विजय के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी बर्थडे बेस्टेस्ट. इस फोटो में वह तृष्णा के साथ सोफे पर बैठे थे और उन्होंने अपने हाथ में डॉग को लिया हुआ था. एक तस्वीर और सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें तृष्णा मिरर सेल्फी ले रही हैं और विजय पोज कर रहे हैं.

बता दें कि विजय ने साल 1999 में श्रीलंकाई मूल की संगीता सोर्नालिंगम से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं. तलाक की अर्जी में खुद संगीता ने विजय पर कई आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि वह दो साल से पति से अलग रह रही हैं और वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही हैं. इतना ही नहीं उन्होंने विजय के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया.

First published on: Mar 02, 2026 08:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.