Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगा तापसी पन्नू की ‘हसीन दिलरुबा’ का तीसरा पार्ट? फैंस को है बेसब्री से इंतजार

'दिनेश पंडित' की कहानियों के दीवानों के लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण है. साल 2021 और 2024 में नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाने के बाद फैंस रानी और रिशु की जोड़ी 'हसीन दिलरुबा 3' की वापस का इंतजार कर रहे हैं. तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर इस फिल्म ने अपनी बोल्ड कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट्स से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था. मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट पर मुहर लगा दी है, जो पहले की तुलना में कहीं ज्यादा पेचीदा, खतरनाक और रोमांचक होने वाला है.

तीन गुना ज्यादा पागलपन और थ्रिल- फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत ने साफ कर दिया है कि इस बार 'पागलपन' का लेवल 3 गुना ज्यादा होने वाला है. मेकर्स का लक्ष्य इस फ्रेंचाइजी को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री बनाना है. कहानी में इस बार 'दिनेश पंडित' के उपन्यासों जैसा ऐसा जाल बुना जाएगा, जिसे सुलझाना दर्शकों के लिए नामुमकिन होगा.

स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू और पेचीदा कहानी- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हसीन दिलरुबा 3' की स्क्रिप्ट पर काम काफी समय से चल रहा है. इस बार रिशु और रानी की खूनी प्रेम कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचेगी, जहां कानून और अपराध की सीमाएं धुंधली हो जाएंगी. कहानी में सस्पेंस और 'दिमाग घुमा देने वाले' ट्विस्ट्स को पहले से कहीं ज्यादा डार्क (Dark) रखा गया है.

क्या इस बार थिएटर में मचेगा धमाल?- अब तक इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है. लेकिन अब खबर है कि फिल्म की भारी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स इसे सीधे सिनेमाघरों (Theaters) में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, आधिकारिक फैसला होना अभी बाकी है, लेकिन फैंस बड़े पर्दे पर 'रानी' का जलवा देखने के लिए बेताब हैं.

पुराने धुरंधर और नए किरदारों की एंट्री- तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी का होना तो तय है, लेकिन 'हसीन दिलरुबा' की परंपरा रही है कि हर पार्ट में एक नया बड़ा चेहरा तड़का लगाता है. जैसे पहले पार्ट में हर्षवर्धन राणे और दूसरे में सनी कौशल व जिमी शेरगिल ने माहौल बनाया था, वैसे ही तीसरे पार्ट में भी किसी बड़े 'वो' या विलेन की एंट्री की तैयारी है. कास्टिंग को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है.

कब होगी रिलीज?- फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है. अभी फिल्म प्री-प्रोडक्शन और स्क्रिप्टिंग के फेज में है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह फिल्म 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में दर्शकों के सामने होगी. 'हसीन दिलरुबा 3' के आने की खबर ने इंटरनेट पर अभी से उत्साह का माहौल बना दिया है.

First published on: Mar 11, 2026 08:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.