---विज्ञापन---
T20 World Cup 2026 Ind Vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत से झूमा बॉलीवुड, सेलेब्स ने दी बधाई

T20 World Cup 2026 India Vs Pakistan: रविवार 15 फरवरी भारत पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए का मुकाबला था. जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात दी है. इस जीत के बाद इंडिया सुपर 8 स्टेज में पहुंच गई है. भारतीय टीम की जीत से पूरा देश झूम उठा है और सभी खुशियां मना रहे हैं. यहां तक कि बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है. तो चलिए जानते हैं कि सेलेब्स ने इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई दी है.

अजय देवगन: अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और उनकी तारीफ भी की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा, " इस शानदार टीम ने जीत को आसान बना दिया. क्या खेला है.

ममूटी: इसके अलावा दिग्गज एक्टर ममूटी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आइसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई. देश के लिए गर्व का पल."

अर्जुन रामपाल: एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, " हो गया. सुपर 8 में एंट्री करने के लिए क्या शानदार परफॉर्मेंस है. बधाई हो मेन इन ब्लू, वी लव यू. ईशान किशन 23 को स्पेशल शाउट आउट, हर हर महादेव, हैप्पी महाशिवरात्रि 2026, टी20 वर्ल्ड कप 2026.

अनुपम खेर: अनुपम खेर हमेशा ही टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाते रहते हैं. उन्होंने इंडिया की टीम पर बधाई देते हुए लिखा, "हर हर महादेव, जय भोलेनाथ. इंडिया वर्सेस पाक." अनुपम ने इसके साथ वीडियो शेयर किया, जिसमें वह इंडिया की जीत पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

अनिल कपूर: इसके अलावा अनिल कपूर ने भी टीम इंडिया की एक फोटो पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा, "और ऐसे होता है,(नेशनल फ्लैग) बहुत गर्व है इंडियन क्रिकेट टीम पर.

विवेक ओबेरॉय: एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी ट्वीट किया और लिखा, " यह मौका भी चला गया. ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए और जसप्रीत बुमराह- हार्दिक पांड्या ने शानदार 7 विकेट लिए. पूरे मैच में मेरी ही चीख पुकार से मेरे कान बज रहे हैं. हमारे ब्लू खिलाड़ियों को और ज्यादा पावर. इंडिया वर्सेस पाक."