---विज्ञापन---
T20 World Cup Final में पहुंची टीम इंडिया, करीना से अक्षय तक खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स

गुरुवार 5 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड की टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. यह मुकाबला काफी दिलचस्प था और दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी. हालांकि भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ली.

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन बनाए और जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 248 रन बनाई और इस तरह से इंडियन टीम को 7 रन से जीत मिली. टीम इंडिया की जीत से सिर्फ देशभर में ही खुशी नहीं बल्कि बॉलीवुड के भी तमाम सेलेब्स बेहद खुश हैं. सभी ने भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर जश्न मनाया और टीम को बधाई भी दी.

एक्ट्रेस करीना कपूर ने टीम इंडिया की जीत के बाद इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की. उन्होंने भारतीय टीम की तस्वीर के साथ हार्ट इमोजी पोस्ट किया है और अपनी खुशी जाहिर की.

इसके अलावा अक्षय कुमार ने भी टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, " ऐसे ही आप फाइनल की ओर बढ़ते हैं, क्या जीत है टीम इंडिया.

एक्ट्रेस सैयामी खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, " फाइनल आ रहा है. कैच से मैच जीते जाते हैं. ब्रूक ने संजू का कैच छोड़ा, और संजू ने इसका पूरा फायदा उठाया. एक बार फिर क्लासिकल पारी खेली, अक्षर ने फ्लाइंग होकर सब कुछ कैच किया. बेथेल शानदार था और बुमराह ने एक बार फिर अपना ट्रेडमार्क स्पेल डाला. क्या खजाना है. इंडिया वर्सेस इंग्लैंड.

एक्टर सोनू सूद ने, अनुपम खेर और अनिल कपूर ने भी टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जाहिर की. सोनू सूद ने कहा, " मेरा भारत महान, 1.4 बिलियन दिल इस जीत का जश्न मना रहे हैं. अब बस कप घर आने वाला है टीम इंडिया, टी20 वर्ल्ड कप. इंग्लैंड वर्सेस इंडिया.