Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

एक सीरियल किलर और कई हत्याएं, OTT पर गदर काट रही ये सस्पेंस थ्रिलर; क्लाइमैक्स में फटी रह जाएंगी की आंखे

Suspense Thriller Serial Killer Series:अगर आपको भी OTT पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो मुबारक हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको सीरियल किलर वाला सस्पेंस और थ्रिलर देखने को तो मिलेगा ही, इसके साथ ही इस सीरीज में पुलिस की जबरदस्त इन्वेस्टिगेशन भी देखने को मिलेगी.

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज को ओटीटी लवर्स ने बहुत पसंद किया. रिलीज होने के बाद से लेकर अब तक ये सीरीज स्ट्रिमिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड चार्ट की टॉप लिस्ट में शामिल है.

सीरियल किलर वाली इस क्राइम मिस्ट्री सीरीज का हर एक सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा. बॉलीवुड की इस सीरीज के आगे आपको साउथ की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में फीकी लगने लगेंगी.

हम जिस सस्पेंस और थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'मिसेज देशपांडे' है. नागेश कुकुनूर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, सिद्धार्थ चांडेकर, प्रियांशु चटर्जी और दीक्षा जुनेजा लीड रोल में हैं.

'मिसेज देशपांडे' की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है. दरअसल मुंबई शहर में एक ही पैटर्न से कई अलग-अलग जगहों पर लोगों की हत्याएं हो रही है, इस मामले को लेकर पुलिस बहुत परेशान होती है.

इसके बाद पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए जेल में बंद एक दूसरे सीरियल किलर की मदद लेती है, जिसके बाद कहानी में एक के बाद एक नए ट्विस्ट आते हैं. ये सीरीज आप JioHotstar पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

First published on: Mar 13, 2026 03:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.