Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

पत्नी को धोखा दे रहे हैं गोविंदा? 39 साल की शादी पर मंडराया संकट, बेटी टीना ने खोली रिश्ते की सच्चाई

Govinda Sunita Ahuja Relationship: कभी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिने जाने वाले गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी को करीब 39 साल हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. चर्चा तो यहां तक पहुंच गई, कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं, और रिश्ता टूटने की कगार पर है. इन खबरों के बीच अब उनकी बेटी टीना (Tina) का रिएक्शन सामने आया है.

दरअसल, हाल ही में सुनीता आहूजा के एक व्लॉग में उनकी बेटी टीना ने एंट्री ली और उसे मजाकिया अंदाज में हाइजैक का नाम दिया. टीना ने बताया कि वो अपनी मां को वुमन्स डे के मौके पर सरप्राइज देना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि अकसर महिलाएं घर और परिवार के लिए बहुत कुछ करती हैं, लेकिन खुद के लिए समय निकालना भूल जाती हैं. इसी वजह से उन्होंने अपनी मां के लिए कुछ खास करने का फैसला किया.

व्लॉग के दौरान ही स्क्रीन पर गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों का जिक्र आया. इस पर टीना ने पहली बार खुलकर रिएक्शन दिया. उन्होंने माना, कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए आसान नहीं रहे. टीना ने कहा कि इस दौरान घर में काफी उतार-चढ़ाव और तनाव का माहौल रहा, उनका इतना कहना ही लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी था.

इसके बाद टीना अपनी मां के लिए फूल, गिफ्ट और एक खास कार्ड लेकर पहुंचीं. उन्होंने सुनीता को एक खूबसूरत सोलिटेयर रिंग भी गिफ्ट की. जब सुनीता ने रिंग देखी तो वो काफी खुश नजर आईं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, कि उनकी बेटी अब एक ज्वेलरी डिजाइन कंपनी की ब्रैंड एंबेसडर बन गई है, इसलिए शायद उसी ब्रैंड की रिंग उन्हें गिफ्ट की गई है. हालांकि, टीना ने तुरंत हंसते हुए साफ किया कि ये रिंग उस ब्रैंड की नहीं है.

मां-बेटी की बातचीत के दौरान सुनीता ने अपनी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्प बात कही. उन्होंने कहा, कि उन्होंने अपने परिवार और बच्चों के लिए अपनी सारी जिम्मेदारियां निभा दी हैं. अब वो खुद के लिए जीना चाहती हैं. सुनीता ने कहा, कि जिंदगी में हर चीज की एक सीमा होनी चाहिए, और अब वो किंग साइज लाइफ जीना चाहती हैं.

उन्होंने ये भी कहा, कि उनके दोनों बच्चे अब बड़े हो चुके हैं, और अपने-अपने काम में बिजी हैं. व्लॉग में टीना ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया, कि वो इन दिनों दूसरे शहर में रह रही हैं, और अब धीरे-धीरे रोजमर्रा के काम खुद करना सीख रही हैं. यहां तक कि सब्जियां खरीदना भी उन्होंने हाल ही में सीखा है. टीना ने हंसते हुए कहा, कि अब वो गोभी और आलू जैसी सब्जियां पहचानकर खरीदना भी सीख गई हैं.

वीडियो के आखिर में टीना ने अपनी मां को सोलिटेयर रिंग पहनाई, और उन्हें वुमन्स डे की शुभकामनाएं दीं. सुनीता ने भी खुशी-खुशी गिफ्ट स्वीकार किया, और मजाक में कहा, कि अब उनके कलेक्शन में एक और सोलिटेयर रिंग जुड़ गई है. उन्होंने ये भी कहा, कि अब बेटे यश की तरफ से रिंग मिलना बाकी है.

बहरहाल, इन सब बातों के बीच में टीना ने तलाक की अफवाहों पर सीधे तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर स्वीकार किया, कि पिछले कुछ साल उनके परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं. ऐसे में फैंस अब यही उम्मीद कर रहे हैं, कि ये स्टार फैमिली जल्द ही इन मुश्किलों से बाहर निकले और हंसी-खुशी अपनी जीवन जीए.

First published on: Mar 11, 2026 11:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.