Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

भारत की वो इकलौती एक्ट्रेस, जिसने एक ही हीरो संग कर डालीं 130 फिल्में! 50 हिट्स के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नाम जानकर चौंक जाएंगे

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की बात हो तो दिग्गज अभिनेत्री शीला सेलीन (जिन्हें दुनिया शीला के नाम से जानती है) का नाम सबसे ऊपर आता है. 60 साल से ज्यादा का फिल्मी सफर, 500 से अधिक फिल्में और एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है—शीला की कहानी किसी मिसाल से कम नहीं है.

एम.जी. रामचंद्रन के साथ धमाकेदार शुरुआत- मलयाली परिवार में जन्मीं सेलीन (शीला) का बचपन रेलवे में पिता की नौकरी के कारण अलग-अलग शहरों में बीता. महज 17 साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्म 'पासम' (1962) से अपने करियर की शुरुआत की. उनके पहले को-स्टार महान एम.जी. रामचंद्रन थे, जो उन्हें प्यार से 'देवी' कहकर पुकारते थे. शुरुआती दौर में वह 'शीला देवी' के नाम से जानी गईं, जिसे बाद में उन्होंने सिर्फ 'शीला' कर दिया.

प्रेम नजीर के साथ ऐतिहासिक 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड'- शीला के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो फिल्म जगत में अजूबा माना जाता है. उन्होंने मलयालम सुपरस्टार प्रेम नजीर के साथ मुख्य जोड़ी के रूप में 130 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इनमें से 50 फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं. इस जादुई जोड़ी का नाम इसी उपलब्धि के लिए 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज किया गया है.

एक्टिंग से निर्देशन तक- शीला केवल एक खूबसूरत अभिनेत्री ही नहीं थीं, बल्कि उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा हर क्षेत्र में मनवाया. वह दक्षिण भारत की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस बनीं जिन्होंने खुद फिल्में लिखीं और उनका निर्देशन भी किया. उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगू और यहाँ तक कि उर्दू फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा.

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सुपरस्टार- अपने दौर में शीला की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार थीं. उनकी फिल्में जैसे 'चेम्मीन', 'कललिचेलम्मा' और 'कुट्टी कुप्पयम' आज भी क्लासिक मानी जाती हैं. उन्होंने दो दशकों के भीतर ही 475 फिल्में पूरी कर ली थीं, जो उनकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है.

60 सालों का अटूट सफर- आज 60 साल बीत जाने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री में शीला का सम्मान और जलवा बरकरार है. वह न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि एक ऐसी संस्था हैं जिनसे नई पीढ़ी के कलाकार प्रेरणा लेते हैं. उनकी सादगी और अभिनय की बारीकियां आज भी उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बनाए हुए हैं.

First published on: Mar 13, 2026 06:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.