---विज्ञापन---
‘हमारे बारे में…’ 52 साल की मलाइका अरोड़ा संग ‘कोजी’ होने पर सौराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरी मुलाकात…’

Sourav Bedi on Cozy Photos With Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों स्प्लिट्सविला X6 के फेमस कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ वायरल हो रही 'कोजी' फोटो की वजह से खबरों में छाई हुईं हैं. सोशल मीडिया पर मलाइका और सोराब बेदी के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. हाल ही में इन सभी खबरों और अफवाहों पर सोराब बेदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

दरअसल, जब से मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, तब से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वैसे इन सभी खबरों पर अब सोराब ने अपना जवाब दिया है.

सोराब ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में इंटरनेट पर फैल रही सभी अफवाहों और खबरों पर रोक लगा दी. सोराब ने साफ-साफ कहा कि मलाइका और उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है.

सोराब ने कहा, ' मुझे मेरे मॉडलिंग के दिनों में डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने रैंप पर चलने का मौका दिया था. जिसके बाद मैं उनका दोस्त बन गया और पार्टियों में जाने लगा. इसी बीच एक पार्टी में मेरे मेंटर्स की वजह से मेरी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से हुई.'

'सोराब ने कहा, मलाइका भी डेलनाज और वाहबिज की खास दोस्त हैं. इस तरह मलाइका और मैं दोस्त बन गए. हमारे बीच कुछ भी नहीं है. लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.'

सोराब ने आगे कहा, 'उन्होंने बताया, 'लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए. इससे उनके दिमाग पर असर पड़ेगा. ऐसा करना नहीं चाहिए.'

मैं उनके साथ पहली बार पार्टी नहीं कर रहा था. मैं कई सालों से वाहबिज, डेलनाज और मलाइका के साथ पार्टी करता आ रहा हूं. पहले मैं मलाइका के साथ तस्वीरें शेयर करता था. लेकिन तब मैं इतना जाना-पहचाना चेहरा नहीं था. अब मैं जाना-पहचाना चेहरा हूं, इसलिए अब लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं.'