Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

बड़े धूमधाम से हुई इस बॉलीवुड सिंगर की शादी, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वेडिंग एल्बम

Singer Prakriti Kakar Wedding: बॉलीवुड की फेमस सिंगर प्रकृति कक्कड़ ने शादी कर ली है. उन्होंने एंटरप्रेन्योर विनय आनंद के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं. सिंगर ने जयपुर के पास फोर्ट बरवारा में अपने परिवार की मौजूदगी में विनय आनंद के साथ 7 वचन लिए और शादी के बंधन में बंध गए. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

'हवा हवा' और 'भीग लूं' जैसे हिट गाने देने वाली फेमस सिंगर प्रकृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

इन तस्वीरों को देखकर फैंस न्यूली वेडेड कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं, प्रकृति की जुड़वां बहन सुकृति कक्कड़ ने भी अपनी बहन और जीजा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं.

अपनी शादी में प्रकृति ने बारीक कढ़ाई वाला लाल रंग का सुंदर सा लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, विनय आनंद आइवरी शेरवानी में नजर आए.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रकृति ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी शादी हुई, 23.01.2026.' इसके साथ ही उन्होंने एक लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है.

शादी की इन तस्वीरों पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई. तृप्ति डिमरी से लेकर मानुषी छिल्लर तक ने प्रकृति कक्कड़ और विनय आनंद को उनके नए जीवन की खूब बधाइयां दी.

प्रकृति और विनय को बधाई देते हुए तृप्ति डिमरी ने कमेंट किया, 'बधाई हो', वहीं मानुषी छिल्लर ने लिखा, 'कितने सुंदर हैं.' इस पर सुकृति कक्कड़ ने लिखा, 'आप दोनों को प्यार.'

First published on: Jan 25, 2026 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.