Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Shah Rukh Khan Movies: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहीं शाहरुख की ये 4 फिल्में, दो इसी साल होंगी रिलीज

Shah Rukh Khan Upcoming Movies: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्मों का हर किसी को इंतजार होता है. बॉक्स ऑफिस पर उनकी वापसी के लिए फैन्स बीते 3 साल से इंतजार कर रहे हैं. आखिरी बार शाहरुख ने साल 2023 में तीन फिल्मों से तहलका मचा दिया था. आने वाले दिनों में एक बार फिर शाहरुख अपनी शानदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने को तैयार हैं. इनमें से दो फिल्में, तो इसी साल 2026 में रिलीज होनी है.

Jailer 2- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’, जो इसी साल के जून-अगस्त महीने में रिलीज हो सकती है. 'जेलर 2' तमिल सिनेमा की एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें रजनीकांत का लीड रोल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म शाहरुख खान की भी एंट्री हो गई है. वो एक खास सीन में नजर आएंगे.

King- शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का हर कोई इंतजार कर रहा है. इस फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 रखी गई है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में होंगे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. शाहरुख के साथ ही इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, अक्षय ओबेरॉय और करणवीर मल्होत्रा भी नजर आएंगे.

Tiger Vs Pathaan- इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान दोनों साथ में न अजर आएंगे. सलमान अपने टाइगर वाले रोल और शाहरुख पठान वाले रोल में एक होते दिखाई देंगे. कथिततौर पर इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे. फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है.

Pathaan 2- साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ के रीमेक पर भी काम चल रहा है. YRF स्पाय यूनिवर्स की इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रह है कि ये फिल्म 2027 में आ सकती है.

First published on: Mar 11, 2026 04:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.