---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: अक्षय खन्ना की फिल्म में एक्ट्रेस को खली भारी कमी, सौम्या टंडन ने बताया क्यों मुश्किल था रोना; रहमान डकैत के लिए बोलीं ये बात

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक आंधी ला दी है, जिसमें एक नहीं न जानें कितने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, और कितने रिकॉर्ड बन रहे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर उसके किरदार तक हर एक पोर्शन पर आदित्य धर के काम की खूब तारीफ हो रही है. इसी के साथ फिल्म में रहमान डैकत को हर किसी ने मिस किया, तो वहीं उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है. फिल्म में छोटा लेकिन असरदार रोल निभाने वाली सौम्या टंडन ने बताया, कि शूटिंग के दौरान उन्हें अपने को-स्टार अक्षय खन्ना की कमी खूब खली.

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की इस एक्शन ड्रामा में सौम्या ने उल्फत का किरदार निभाया है, जो रहमान डकैत की पत्नी होती है. हालांकि, फिल्म के दूसरे पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम सीमित है, लेकिन उनके हिस्से में कुछ बेहद इमोशनल और इंटेंस सीन आए हैं.

एक इंटरव्यू में सौम्या ने बताया, कि जब उन्होंने फिल्म को एक दर्शक की तरह देखा, तो उन्हें अक्षय खन्ना की मौजूदगी बहुत मिस हुई. उन्होंने कहा, कि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार को इतनी मजबूती से निभाया था, कि उनकी कमी साफ महसूस होती है.

हालांकि, कहानी की मांग के अनुसार दूसरे पार्ट में उनका किरदार नहीं है, क्योंकि प्लॉट उनकी मौत के बाद आगे बढ़ता है. सौम्या ने खासतौर पर उस सीन का जिक्र किया जिसमें उनके किरदार को गुस्से, दर्द और निराशा के बीच अपने जज्बाद दिखाने होते हैं.

उन्होंने कहा, कि कई जगह डायलॉग से ज्यादा आंखों के जरिए भावनाएं व्यक्त करनी थीं, जो काफी चैलेंजिंग था. रहमान डकैत की मय्यत वाला सीन उनके लिए सबसे मुश्किल रहा, क्योंकि उसमें इमोशनल बैलेंस बनाए रखना आसान नहीं था.

फिल्म की सक्सेस पर बात करते हुए, सौम्या ने कहा कि 'धुरंधर 2' ने फिल्ममेकिंग के कई पुराने तरीकों को तोड़ा है. दमदार स्क्रीनप्ले, अलग तरह की हिंसा और मजबूत बैकग्राउंड म्यूजिक इसे खास बनाते हैं. उन्होंने ये भी कहा, कि फिल्म में हर किरदार को महत्व दिया गया है, जो इसकी बड़ी ताकत है.

बता दें, कि पहले पार्ट में सौम्या और अक्षय खन्ना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आई, तालियां बटोर ले गई. टीवी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी सौम्या टंडन को 'भाभीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी के किरदार से जबरदस्त पौपुलैरिटी मिली थी. अब 'धुरंधर 2' में उनका संजीदा अंदाज दर्शकों को एक नया रूप दिखा रहा है.

First published on: Mar 23, 2026 11:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.