Thursday, 12 March, 2026

---विज्ञापन---

‘वो मुझे रात 2 बजे मैसेज…’, Sana Khan के पति अनस ने बताई Rakhi Sawant की सच्चाई, बोले- अरे…

Sana Khan husband Mufti Anas Syed Reveals Rakhi Sawant Truth: फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार राखी अपने बयान और बेबाक अंदाज के लिए नहीं बल्कि सना खान के पति मुफ्ती अनस सैयद के बयान की वजह से चर्चा के केंद्र में हैं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

हाल ही में राखी सावंत सना खान के फेमस पॉडकास्ट 'रौनक-ए-रमजान' में नजर आईं, और उनकी बेबाक बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में सना कहती हैं, 'रमजान के दौरान मुझे राखी के मैसेज और वॉइस नोट मिलते थे, जिनमें वो पूछती थीं कि अब क्या पढ़ूं, क्या पढ़ूं, क्या ये काम कर सकती हूं? सीखने की चाह रखने वाला हमेशा सवाल पूछता है.'

इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राखी अपनी डेली रूटीन का जिक्र करते हुए कहती हैं, 'मैंने अभी नमाज खत्म की है, मैंने वहां इंटरव्यू दिया. नमाज पढ़कर मैं यहां आई हूं.'

इस दौरान सना खान के पति मुफ्ती अनस सैयद ने बताया कि राखी अक्सर उन्हें देर रात, यहां तक ​​कि रात के 2 बजे भी मैसेज भेजती हैं और साथ ही धार्मिक मामलों पर मार्गदर्शन मांगती हैं.

इस बातचीत के दौरान, राखी ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि वह दिन की सभी पांच नमाजें अदा करती हैं और इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करती हैं.

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उमराह के लिए लोगों को भेजना उनकी जकात का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वह पहले ही आठ बार उमराह कर चुकी हैं.

First published on: Jan 31, 2026 03:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.